डॉ. धर्मकारे हत्याकांड में 4 गिरफ्तार

4 arrested in Dr. Dharmakare murder case
डॉ. धर्मकारे हत्याकांड में 4 गिरफ्तार
यवतमाल डॉ. धर्मकारे हत्याकांड में 4 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। उमरखेड़ ग्रामीण अस्पताल के बालरोग चिकित्सक डॉ. हनुमंत धर्मकारे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मास्टर माइंड अब भी फरार बताया जा रहा है। यवतमाल के एसपी ने पत्र-परिषद में बताया कि हत्याकांड का मास्टर माइंड शेख एहफाज उर्फ अप्पु शेख अब्रार (22) का सगा भाई दुर्घटना में घायल हो गया था। उसे उमरखेड़ अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां पर ठीक से इलाज न करने से उसकी मौत हाेने का आरोप डॉक्टर धर्मकारे पर लगाया गया था। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी ने डॉक्टर धर्मकारे की हत्या कर दी।

Created On :   16 Jan 2022 1:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story