महाराष्ट्र के 4 व्यक्तियों को मिलेगा जीवन रक्षा पदक, 39 पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

4 persons of Maharashtra will get life saving medal, 39 police personnel will be honored
महाराष्ट्र के 4 व्यक्तियों को मिलेगा जीवन रक्षा पदक, 39 पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित
महाराष्ट्र के 4 व्यक्तियों को मिलेगा जीवन रक्षा पदक, 39 पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर 44 व्यक्तियों को राष्ट्रपति द्वारा जीवन रक्षा पदक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 4 महाराष्ट्र के है। राजेंद्र तुकाराम गुरव और भानु चंद्र पांडेय को उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा मास्टर तांबे प्रणय राहुल और प्रभाकर गंगाधर साठे को जीवन रक्षा पदक के लिए चुना गया है। यह सम्मान ऐसे व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति की प्राण रक्षा का महान कार्य किया हो। यह पुरस्कार तीन वर्गो - सर्वोतम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक के रूप में दिए जाते हैं। इसके तहत पदक, गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र और एकमुश्त नकद पुरस्कार दिए जाते हैं।
 

39 पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस बलों के 795 कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने की बुधवार को घोषणा की गई। इनमें महाराष्ट्र से कुल 49 पुलिस कर्मियों का समावेश है। इसमें वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी) से 7, मेधावी सेवाओं के लिए 39 और प्रतिष्ठित सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से 3 पुलिस कर्मियों को यह पुरस्कार घोषित हुआ है। राष्ट्रपति का पुलिस पदक पाने वालों में मुंबई के अतिरिक्त महानिदेशक एस जगन्नाथ, ठाणे के सहायक पुलिस आयुक्त बाजीराव भोसले और नंदुरबार पुलिस अधिक्षक कार्यालय के उपनिरिक्षक विनायक राजपुत का समावेश है। इसी तरह 7 को पुलिस शौर्य और 39 को पुलिस से सम्मानित किया जाएगा।


शौर्य पदक पाने वाले पुलिस कर्मी  

 

  •       एम राजकुमार, आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक                       
  •      संदीप पुंजा मंडलिक, पुलिस उपनिरिक्षक
  •       रमेश ज्ञानोबा खांडवे, पुलिस उपनिरिक्षक
  •     नानगासु पंजामी उसेंडी, नाईक
  •     निलेश जोगा मडावी, पुलिस कान्सटेबल
  •      रमेश नटकु अतराम, पुलिस कान्सटेबल
  •     बबलु दादुराम पुनगाडा, पुलिस कान्सटेबल


पुलिस पदक पाने वाले पुलिस कर्मी  

  •  1.      ज्ञानेश्वर सदाशिव चव्हाण,पुलिस उपायुक्त,परिक्षेत्र -2,दक्षिण विभाग मुंबई.
  • 2.      महेश उदाजी पाटिल, पुलिस अधिक्षक, ठाणे ग्रामीण
  • 3.      रविद्र कुसाजी वाडेकर, सहाय्यक पुलिस आयुक्त.डोंबिवली विभाग,ठाणे शहर.
  • 4.     शांताराम तुकाराम अवसरे, सहाय्यक पुलिस आयुक्त,गुन्हे शाखा,ठाणे शहर.
  • 5.     विश्वेश्वर प्रभाकर नांदेडकर,उपविभागीय पुलिस अधिकारी,नांदेड.
  • 6.      जर्नाधन जगन्नाथ घाडगे,सहाय्यक समादेशक,राज्य राखिव पुलिस बल गट -3 जालना.
  • 7.     संजीव कुमार विश्वासराव पाटिल,उपविभागीय पुलिस अधिकारी,कोल्हापुर
  • 8.     नेहरू दशरथ बंडगर,पुलिस निरिक्षक,राज्य राखीव पुलिस दल(प्रशिक्षण),दौंड.
  • 9.     बाळासाहेब रामचंद्र घाडगे,पुलिस निरीक्षक,उत्तर पुलिस नियंत्रन कक्ष,मुंबई शहर
  • 10.   भीम वामन छापछडे,पुलिस निरीक्षक (बिनतारी संदेश),पुलिस संचालक (बिनतारी संदेश),पुणे.
  • 11.   प्रकाश कचरू सहाणे,पुलिस निरीक्षक,विशेष शाखा,बुलढाणा.
  • 12.  प्रकाश नागप्पा बिराजदार,पुलिस निरीक्षक,वसई-पालघर.
  • 13.   संजय रामराव देशमुख,पुलिस निरीक्षक,स्थनिक गुन्हे शाखा,यवतमाळ.
  • 14. शाम सखाराम शिंदे,पुलिस निरीक्षक,मुंबई शहर.
  • 15.  पांडुरंग नारायण शिंदे, पुलिस निरीक्षक, कुलाबा,मुंबई शहर.
  • 16.  सुधीर प्रभाकर असपत,पुलिस निरीक्षक,पुलिस मुख्यालय,पुणे.
  • 17.  सायरस बोमन ईरानी,पुलिस निरीक्षक,मुंबई शहर.
  • 18.  अविनाश लक्ष्मीनारायण आघाव,पुलिस निरीक्षक,औरंगाबाद.
  • 19.   सुनील दशरथ महाडीक,पुलिस निरीक्षक,नागपुर शहर.
  • 20.  ज्ञानेश्वर रायभान वाघ,पुलिस निरीक्षक,विशेष शाखा,मुंबई शहर.
  • 21.  सुनिल विष्णुपंत लोखंडे,मुख्य सर्तकता अधिकरी,नागपुर
  • 22. चंदन शंकरराव शिंदे, पुलिस उपनिरीक्षक,अपराध शाखा,मुंबई शहर.
  • 23.  लहु परशुराम कुवारे,पुलिस उपनिरीक्षक, एटीएस,मुंबई शहर.
  • 24.अब्दुल गफुर गफार खान,पुलिस उपनिरीक्षक,राज्य राखिव पुलिस दल गट-14,औरंगाबाद.
  • 25. शिवमूर्ति अप्पय्या हुक्केरी,सहाय्यक पुलिस उपनिरीक्षक,ट्रॉम्बे पुलिस ठाणे,मुंबई शहर.
  • 26. युवराज मोतीराम पाटील,सहाय्यक पुलिस उपनिरीक्षक,विभागीय अपराध शाखा,जलगाव.
  • 27. विक्रम निवृत्ती काले,सहाय्यक पुलिस उपनिरीक्षक,पुणे शहर.
  • 28. जयसिंगराव खाशाबा संकपाल यादव,सहाय्यक पुलिस उपनिरीक्षक,पुणे शहर.
  • 29.  दिलीप पुंडलिक पाटिल,सहाय्यक पुलिस उपनिरीक्षक,राज्य राखिव पुलिस बल गट-6,धुले
  • 30.  माता प्रसाद रामपाल पांडे,सहाय्यक पुलिस उपनिरीक्षक,नागपुर शहर.
  • 31.   सुरेश गुणाजी वारंग,सहाय्यक पुलिस उपनिरीक्षक,सिंधुदुर्ग.
  • 32.  विलास दगडु जगताप, सहाय्यक पुलिस उपनिरीक्षक,सातारा
  • 33.  चतुर डागा चित्ते, सहाय्यक पुलिस उपनिरीक्षक,नंदुरबार.
  • 34. प्रदीप काशीराम पाटिल, सहाय्यक पुलिस उपनिरीक्षक,धुले
  • 35. सोमनाथ रामचंद्र पवार, सहाय्यक पुलिस उपनिरीक्षक,पुणे शहर.
  • 36.  राशिद उस्मान शेख, सहाय्यक पुलिस उपनिरीक्षक,सांगली.
  • 37. दिलीप वासुदेव वाघमारे, सहाय्यक पुलिस उपनिरीक्षक,अमरावती शहर.
  • 38. दिलीप कुमार बब्रुवान सवाने, सहाय्यक पुलिस उपनिरीक्षक,सोलापूर ग्रामीण.
  • 39.  नंदकिशोर काशिनाथ सावखेडकर,पुलिस कान्सटेबल,पुलिस नियंत्रन कक्ष,नाशिक.

Created On :   24 Jan 2018 5:12 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story