चार गुना प्रापर्टी टैक्स बढ़ने से लोग हैरान, मनपा बता रही तकनीकी खामियां 

4 times the property tax increased in nagpur
चार गुना प्रापर्टी टैक्स बढ़ने से लोग हैरान, मनपा बता रही तकनीकी खामियां 
चार गुना प्रापर्टी टैक्स बढ़ने से लोग हैरान, मनपा बता रही तकनीकी खामियां 

डिजिटल डेस्क, नागपुर| वैसे तो अपना घर होना हर किसी का सपना होता है लेकिन इस पर मनपा ने जो टैक्स लादा है वह चौंकाने वाला है। एकदम चार गुना अधिक प्रापर्टी टैक्स फ्लैटधारकों के लिए परेशानी का सबब बना है।  इस मनमाने निर्णय के विरोध में नागरिकों ने मनपा के द्वार भी खटखटाए, लेकिन उन्हें निराशा ही मिली है। तकनीकी त्रुटि का हवाला देकर  उन्हें वापस लौटा दिया गया है। 
 

ये है मामला : किसी व्यक्ति को यदि टैक्स चार गुना बढ़कर आए तो वह परेशान होगा ही। ऐसा यहां कई लोगों के साथ हुआ है।  सिविल लाइंस स्थित खुराना ट्रैवल्स म्हाडा कॉलोनी के निवासी कृष्ण कुमार लांजेवार ने बताया कि हर बार उनका संपत्ति कर 14 हजार रुपए आता था, लेकिन इस बार 44 हजार 576 रुपए का नोटिस आया है। पूछताछ में उन्हें  बताया गया कि सभी लोगों के संपत्तिकर में वृद्धि हुई है।  लांजेवार जहां रहते हैं उस अपार्टमेंट में 36 फ्लैट हैं। सभी को भारी भरकम टैक्स भेजा गया है।  उन्होंने बताया कि मनपा में अधिकारियों से शिकायत की तो उन्होंने इसको तकनीकी खामी बताकर सुधारित करने के लिए कह दिया। 

यूनिट का  विरोध :  मनपा की आमसभा में साइबरटेक कंपनी द्वारा यूनिट दिए जाने का जमकर विरोध किया गया। इसमें स्पष्ट किया गया कि यदि किसी संपत्ति पर दुकान और किराएदार रहते हैं, तो उन्हें अलग-अलग यूनिट में न किया जाए।

साइबर टेक ने भी झाड़ा पल्ला


मनपा के साइबर टेक कार्यालय में पदस्थ रवीन्द्र बागड़े ने वरिष्ठ अधिकारी न होने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया। बाद में जब उनसे बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बंद हो गया।

तकनीकी खामियों से समस्या

मामला मेरे पास आया था, उसमें एक ही फ्लेट को 4 बार दिखाया गया है, यह यूनिट का मामला नहीं है, बल्कि तकनीकी  खामी के कारण ऐसा हुआ है। कई बार डाटा अपलोड करने के दौरान लाइट चली जाती है और इस प्रकार की समस्या खड़ी हो जाती है।
                                                                                                                       (मिलिंद मेश्राम, सहायक आयुक्त, कर, मनपा)

Created On :   24 Nov 2017 9:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story