- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- शराब की तस्करी करते 4 महिलाएं...
शराब की तस्करी करते 4 महिलाएं गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 10:20 AM IST
शराब की तस्करी करते 4 महिलाएं गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क,नागपुर। नागपुर में रेलवे पुलिस ने शराब की तस्करी करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से अंग्रेजी शराब की 1520 बोतलें जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 64 हजार बताई जा रही है। दरअसल आरपीएफ जवानों को सूचना मिली थी कि चार महिलाएं शराब की तस्करी कर रही है। इसी के आधार पर चेकिंग के दौरान जवानों को एक ट्रेन में महिलाएं बैठीं मिली। पूछताछ में उनके पास से शराब की बोतलें मिली। पुलिस ने इन महिलाओं पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Created On :   15 July 2017 11:08 AM IST
Next Story