नांदेड़ में प्लास्टिक से 40 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड 

40 KM of the roads will be upgraded by plastic in Nanded
नांदेड़ में प्लास्टिक से 40 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड 
नांदेड़ में प्लास्टिक से 40 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने नांदेड़ में मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 39.85 किमी सड़कों को अपग्रेड करने के लिए प्रशासकीय मंजूरी दी है। इसके लिए सरकार ने 2120.56 लाख रुपए स्वीकृत किया है। सड़कों के दर्जे में सुधार के लिए पुरानी प्लास्टिक का इस्तेमाल होगा। गुरुवार को सरकार के ग्राम विकास विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया। इसके मुताबिक सरकार ने पांच साल के लिए सड़कों की नियमित देखभाल और मरम्मत काम के लिए भी 139.48 लाख रुपए मंजूर किया है।

अर्धापुर तहसील में राष्ट्रीय महामार्ग की बदलेगी तस्वीर
जिले की अर्धापुर तहसील में राष्ट्रीय महामार्ग-161 से जामरुन तक की 1.41 किमी और प्रमुख राज्य महामार्ग-2 से सांगवी तक की 1.13 सड़कों के लिए 144.94 लाख रुपए दिए गए हैं। मुदखेड तहसील प्रमुख राज्य महामार्ग 10 से वरदडा वाई वरदडा तांडा तक की 6.21 किमी सड़क के लिए 268.42 लाख रुपए दिए गए हैं। मुखेड तहसील के इजिमा -122 से देगावतांडा और राज्य महामार्ग -268 से बालाजी तांडा तक की 2.73 किमी सड़क के लिए 132.99 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

इन सड़कों को किया जाएगा दुरुस्त
मुखेड़ के राज्य महामार्ग 256 से राठोडनगर के 1.70 किमी सड़क के लिए 111.11 लाख और राज्य महामार्ग 256 से सोनपेठवाडी की 2.15 किमी सड़क के लिए 92.27 लाख मंजूर हुए हैं। कंधार के प्रमुख राज्य महामार्ग 16 से गुन्टुर सई रोड की 7.59 किमी सड़क के लिए 444.46 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। भोकर के प्रमुख जिला मार्ग 20 से अम्रुनाईक तांडा और राज्य महामार्ग 252 से जाकापुर तक की 3.10 किमी सड़क के लिए 130.22 लाख रुपए दिए जाएंगे।

Created On :   21 Dec 2017 2:17 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story