बैंक खाते से उड़ाए 4.14 लाख, धोखाधड़ी के दो मामलें उजागर

बैंक खाते से उड़ाए 4.14 लाख, धोखाधड़ी के दो मामलें उजागर
ऑनलाइन फ्रॉड बैंक खाते से उड़ाए 4.14 लाख, धोखाधड़ी के दो मामलें उजागर

डिजिटल डेस्क, नागपुर. दो लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो मामलें उजागर हुए। झांसा देकर साइबर अपराधियों ने खाते से रकम निकाल ली। बजाज नगर और पांचपावली थाने में शुक्रवार को प्रकरण दर्ज किए गए, लेकिन अभी तक साइबर अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला है। 

प्रकरण 1 : वाहन के पैसे जल्द जमा करने का दिया झांसा

बजाज नगर निवासी गौरी अनंत ओक (45) वर्ष का बेटा आदित्य ने ऑनलाइन दोपहिया वाहन बुक किया था। 12 से 28 जनवरी 2022 के बीच आदित्य के मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फाेन आया। फोनकर्ता साइबर अपराधी था। उसने आदित्य को यह कहकर झांसा दिया कि, उसने अभी तक बुक किए हुए वाहन के बाकी रुपए जमा नहीं किए हैं। रकम जल्द जमा करो। झांसे में आए आदित्य ने साइबर अपराधी को अपना पहचान पत्र और बताए गए खाते में 1 लाख 30 हजार रुपए जमा किए। उसके बाद आदित्य को सिंघानिया नामक व्यक्ति का नंबर दिया गया। इस नंबर पर भी आदित्य ने गुगल पे के जरिए 1 लाख 74 हजार रुपए भेज दिए। उसके बाद भी उसे वाहन नहीं मिलने पर आदित्य ने पड़ताल करने पर उसके साथ धोखाधड़ी होने का खुलासा हुआ। मामले की जांच-पड़ताल के बाद शुक्रवार को बरामद नंबर के आधार पर साइबर अपराधी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया। 

प्रकरण 2 : ओटीपी शेयर करते ही निकाल लिए रुपए

हनुमान हाउसिंग सोसायटी, मेहंदीबाग निवासी रजनी गणपत तुमाने (40) 7 अप्रैल 2021 को एमटीएम से रुपए निकालने गई थी, लेकिन मशीन मेें उसका एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का मैसेज आ रहा था। उसने सर्च कर कस्टमर केयर का नंबर ढूंढा। संपर्क करने पर साइबर अपराधी राकेश शर्मा नामक व्यक्ति से उसकी बात हुई। राकेश ने उसे ऐनी डेस्क और एसएसएस फोन एप डाउनलोड करने के लिए कहा। दोनों ऐप डाउनलोड करने के बाद रजनी ने जैसे ही राकेश से ओटीपी और अपना एटीएम कार्ड का नंबर शेयर िकया, उसके खाते से 1 लाख 10 हजार रुपए की रकम निकाल ली गई। घटना के तत्काल बाद ही इसकी शिकायत की गई थी। जांच-पड़ताल में धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर शुक्रवार को इस मामले में भी धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। 

Created On :   13 Feb 2022 4:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story