लालबाग के राजा पर 4.86 लाख का जुर्माना, BMC वसूलेगा राशि

लालबाग के राजा पर 4.86 लाख का जुर्माना, BMC वसूलेगा राशि
लालबाग के राजा पर 4.86 लाख का जुर्माना, BMC वसूलेगा राशि

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई महानगर पालिका ने इस वर्ष लालबाग के राजा पर 4.86 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। दरअसल गणपति बप्पा की झांकी के दौरान किए गए 200 गढ्ढे नहीं भरने के चलते मुंबई महानगर पालिका ने यह जुर्माना लालबाग का राजा गणेशोत्सव मंडल पर लगाया है। पिछले साल भी मंडल से साढ़े चार लाख रुपए जुर्माना वसूला गया था। इसी मामले में लालबाग का राजा गणेशोत्सव मंडल से इस साल मुंबई महानगर पालिका 4 लाख 86 हजार रुपए जुर्माना वसूलेगी।

एफ दक्षिण विभाग के सहायक आयुक्त विश्वास मोटे के मुताबिक सड़कों पर खुदाई के चलते हुए नुकसान के कारण यह जुर्माना लगाया गया है। दरअसल श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए कतार तैयार करते वक्त सड़कों की खुदाई की गई थी, लेकिन इन गढ्ढों को बाद में भरा नहीं गया।

कोई नोटिस नहीं मिला
लालबाग के राजा मंडल की ओर से कहा गया है कि मनपा की ओर से अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने पर जुर्माना भर दिया जाएगा। हालांकि मंडल का दावा है कि, उनकी ओर से कोशिश की गई थी कि सड़कों को ज्यादा नुकसान न हो और मंडप के लिए खोदे गए गड्ढों को भी भर दिया गया था। लालबाग के राजा के दर्शन के लिए बेहद लंबी कतार होती है शायद बीएमसी ने समझा हो कि सभी गड्ढे हमारी वजह से ही पड़े हैं।

Created On :   14 Sep 2017 1:38 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story