- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- आनंद साईं अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटिव...
आनंद साईं अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में 5 करोड़ का घोटाला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आनंद साईं अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। संचालकों ने ही खाताधारकों की रकम डकार ली है। प्रकरण के उजागर होने से शुक्रवार को हुड़केश्वर थाने में संचालक मंडल के दंपति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी संचालकों में मिलिंद नारायण घोगरे (42) उसकी पत्नी तृप्ति मिलिंद घोगरे दोनों अयोध्या नगर, संजय मनोहर भगत (49) श्रीमहालक्ष्मी नगर, धीरज नगरकर (43) संजय गांधी नगर और ज्ञानेश्वर पांडुरंग उमरेड़कर (57) सुजाता नगर निवासी हैं।
लुभावने झांसे दिए गए
जानकारी अनुसार आरोपियों ने जूना सुभेदार ले-आउट स्थित शारदा चौक से आनंद साईं अर्बन क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी का संचालन किया। यह बात 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2017 के बीच की है। खाताधारकों को आकर्षित करने के लिए संचालकों ने 11, 12 और 13 प्रतिशत ब्याज देने का वादा िकया था। इसके अलावा और भी कई लुभावने झांसे खाताधारकों को दिए, जिससे बहुत ही कम समय में बड़ी संख्या में खाताधारक संस्था से जुड़ गए। वर्तमान में पौने छह हजार खाताधरक हैं।
रकम लौटाने में आनाकानी
खाताधारकों ने बताया कि शुरुआती दौर में उन्हें ब्याज की रकम बराबर िमलती रही है, मगर बाद में ब्याज भी िमलना बंद हो गया, जिससे कई लोगों ने अपनी रकम संस्था से वापस मांगी। संचालकाें ने रकम वापस करने के लिए हर बार तारीख पर तारीख दी, लेकिन अभी तक उन्हें उनकी रकम नहीं लौटाई गई है। गुस्साए खाताधारकों ने कई बार संस्था में हंगामा भी िकया है। इस बीच मामला थाने पहुंचा। प्रकरण में 4 करोड़ 96 लाख 45 हजार 816 रुपए धाताधारकों से ठगा गया है। इसकी पुष्टि होने से शुक्रवार की देर शाम हुड़केश्वर थाने में उक्त आरोपी संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है।
संस्था के नाम से निजी संपत्ति बनाई
भंडारा में संस्था के नाम पर संपत्ति खरीदी गई है। यह संपत्ति भी विवादित है। पूछताछ के दौरान संचालकों ने पुलिस को बताया कि वह संस्था की संपत्ति है, जबकी संस्था की आड़ में संचालकों ने अपनी निजी संपत्ति बनाए जाने की बात कही जा रही है। जांच जारी है।
Created On :   10 Aug 2019 4:02 PM IST