- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- शाला की दीवार ढहने से 5 छात्राएं...
शाला की दीवार ढहने से 5 छात्राएं घायल

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 10:44 AM IST
शाला की दीवार ढहने से 5 छात्राएं घायल
डिजिटल डेस्क, नागपुर। जवाहर कन्या हाईस्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब शाला की एक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर ढहने लगी। घटना में पांच छात्राओं के घायल होने की जानकारी है।
बुधवार सुबह जवाहर कन्या हाईस्कूल में प्रार्थना के बाद विद्यार्थी अपनी कक्षा में जा रहे थे, तभी अचानक एक दीवार छह गई। शाला में निर्माणकार्य जारी है और निरंतर बारिश से निर्माणाधीन दीवार ढह गई। घटना में सानिया पठान, साक्षी बालबुद्धे,आशा धवले, कल्पना पाटील व रेणुका काले घायल हुई हैं। घायलों को नागपुर के लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Created On :   19 July 2017 7:15 PM IST
Next Story