तेंदुए का शिकार कर पंजे काट ले गए शिकारी, कुएं में फेंका शव

5 Year Old Male Leopard Found Dead in chhindwara
तेंदुए का शिकार कर पंजे काट ले गए शिकारी, कुएं में फेंका शव
तेंदुए का शिकार कर पंजे काट ले गए शिकारी, कुएं में फेंका शव

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। वन परिक्षेत्र परासिया अंतर्गत मढुआ बीट में दरबई गांव के समीप इतरलाल यादव के खेत के कुएं में 5 वर्ष के नर तेंदुए का 4 दिन पुराना शव मिला है। शिकारी ने तेंदुआ का शिकार कर उसके चारों पंजों को काट लिया, वहीं शव को तार से बांधकर कुएं में फेंक दिया। किसान ने कुएं में तेंदुआ का शव देकर वन विभाग को सूचित किया। मशक्कत के बाद शव को कुएं से निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीओ फारेस्ट घटना स्थल पर पहुंचे। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ऊषा क्षत्रिय द्वारा शव का पोस्ट मार्डम करने के बाद ईको सेंटर खिरसाडोह में सीएफ यूके सुबुद्धि की मौजूदगी में शव को जलाया गया।
करंट से किया शिकार.
तेंदूआ का शिकार करंट लगाकर किया गया है। पोस्ट मार्डम में इसका खुलासा भी हो गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ऊषा क्षत्रिय ने बताया कि शिकारी द्वारा तेंदुआ के चारों पंजे और गुप्तांग निकालकर उसे कुएं में फेंका  गया।
तेंदुआ का शव निकालने वाला ही गिर गया कुएं में.
कुएं से तेंदुआ का शव निकालने के दौरान वन विभाग की टीम में समंवय की कमी रही। कुछ अधिकारी मंधान डेम स्थल से मशीन लाने चले गए, तो घटना स्थल पर मौजूद अधिकारी- कर्मचारी भी रस्सी की मदद से शव निकालने की तैयारी करते रहे। इसी दौरान स्थानीय निवासी 48 वर्षीय सुरेश कहार रस्सी के सहारे कुएं में उतर गया। लगभग 45 फीट गहरे उस कुएं में 15 फीट पानी भरा हुआ है। सुरेश ने तेंदूआ के शरीर में बंधे तार से ही दूसरी रस्सी को बांध दिया। उसके बाद सुरेश को रस्सी के सहारे बाहर निकालने का प्रयास हुआ, किन्तु आधी ऊचाई के बाद सुरेश कुएं के अंदर गिर गया। काफी मशक्कत के बाद उसे रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। सुरेश के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद तेंदुए के शव को निकाला गया।
नियमित नहीं होती है गश्त.
मढ़ुआ और बेलगांव बीट के जंगल में तेंदुआ की लगातार मौजूदगी रही है। वहीं जंगली सूअर भी बड़ी संख्या में मौजूद रहती है। यहां वन विभाग की नियमित गश्त नहीं रहने से शिकारियों की सक्रियता का परिणाम तेंदुआ का शिकार के रूप में सामने आया है।
इनका कहना है---
मामले की जांच कर उचित कार्रवाही की जाएगी।
--- अनादि बुधोलिया, एसडीओ- फारेस्ट

Created On :   30 Nov 2017 5:12 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story