मिस-मिसेज इंडिया और फैशन शो के लिए 50 प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन

50 participants gave auditions for the Miss and Mrs India fashion show 2018
मिस-मिसेज इंडिया और फैशन शो के लिए 50 प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन
मिस-मिसेज इंडिया और फैशन शो के लिए 50 प्रतिभागियों ने दिया ऑडिशन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पाश्चात्य संस्कृति के चलते देश की युवा पीढ़ी भटक कर अपने देश की संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से अवगत कराने और उन्हें सही रास्ते पर लाने तथा माता-पिता और गुरु का सम्मान करने के लिए 30 सितंबर को मिस एंड मिसेज इंडिया-2018 और फैशन शो का आयोजन किया जाएगा।

उपराजधानी में ही होगा प्रोग्राम
प्रोग्राम प्रताप मोटवानी के संयोजन में नागपुर में आयोजित किया जाएगा। मोटवानी के अनुसार आयोजन के प्रमुख नेहा परोहा और नीरज परोहा होंगे। नेहा परोहा ने बताया इस आयोजन के लिए नागपुर और अन्य नगरों से करीब 50 पार्टिसिपेंट्स ने हनी अर्जुन कौशल्या टावर छापरू चौक स्थित सभागृह में ऑडिशन दिया है, जिसमें से करीब 25 प्रतियोगियों का सिलेक्शन जजों के पैनल ने किया। ऑडिशन भारतीय संस्कृति के आधार पर किया गया है।

निर्णायक की भूमिका में कार्यक्रम संयोजक प्रताप मोटवानी, नेहा परोहा, नीरज परोहा, अनिता अग्रवाल और लीजा इदनानी प्रमुखता से उपस्थित थे।। मोटवानी के अनुसार आगामी माह तक एक और ऑडिशन किया जाएगा, जिसमें से करीब 20 पार्टिसिपेंट्स को चुना जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के लिए अमृता फडणवीस को आमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी प्रयासरत हैं।

वखरे ने जीता "फैशन किंगडम के किंग" का खिताब
रेशमबाग स्थित कवि सुरेश भट सभागृह में हाल ही में राज क्रिएशन व पद्मावती इवेंट्स की ओर से आयोजित फैशन किंगडम के फिनाले का आयोजन किया गया था। शो की मुख्य अतिथि अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर ने विदर्भ के प्रिंस और प्रिंसेस का चयन और पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में नागपुर के अजिंक्य वखरे को "फैशन किंगडम के किंग" से सम्मानित करते हुए प्रमाणपत्र दिया गया। मिस्टर विदर्भ-2018, बेस्ट फीजिक, बेस्ट बॉडी, कामगार श्री, मिस्टर एंड मिस महाराष्ट्र के रनरअॅप में भी अजिंक्य का चयन हो चुका है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उत्साहित युवा उपस्थित थे।

Created On :   16 July 2018 1:41 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story