पानीपुरी के लिए प्लास्टिक हैंड ग्लब्स का इस्तेमाल करने पर ठोंका 5000 जुर्माना

5000 rupee fine on using plastic hand globs for panipuri
पानीपुरी के लिए प्लास्टिक हैंड ग्लब्स का इस्तेमाल करने पर ठोंका 5000 जुर्माना
पानीपुरी के लिए प्लास्टिक हैंड ग्लब्स का इस्तेमाल करने पर ठोंका 5000 जुर्माना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्राहकों की सेहत का ध्यान रखते हुए प्लास्टिक के हैंड ग्लब्स पहनकर पानी-पुरी खिलाना एक दुकानदार को मंहगा पड़ा। लोवर परेल के फिनिक्स मॉल में मिठाई की दुकान तृप्ती स्वीटस पर मनपा अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। दुकानदार का कहना था कि ग्राहकों की मांग पर हाईजीन का ख्याल कर प्लास्टिक थैली को हैंड ग्लब्स के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका दूसरा कोई विकल्प नहीं है। लेकिन मनपा अधिकारियों ने एक नहीं सुनी और पांच हजार रुपए का दंड वसूला। 

Created On :   26 Jun 2018 3:33 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story