6 विमानों की उड़ानें हुई रद्द

6 flight have been canceled from Nagpur
6 विमानों की उड़ानें हुई रद्द
6 विमानों की उड़ानें हुई रद्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर 30 अप्रैल को आनेवाली 6 उड़ानें रद्द कर दी गईं। सुबह 4.10 बजे शारजाह से आनेवाली एयर अरेबिया की उड़ान संख्या जी-9 419, सुबह 7.25 बजे मुंबई से आनेवाली गो-एयर की उड़ान संख्या जी-8 2601, सुबह 11.05 बजे पुणे से आनेवाली गो-एयर की उड़ान संख्या जी-8 283, दोपहर 3 बजे मुंबई से आनेवाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 5388, शाम 7.10 बजे  मुंबई से आनेवाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 5623 व रात 10.40 बजे दिल्ली से आनेवाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6-ई 2022 रद्द हो गई है। यह जानकारी विमानतल प्रशासन द्वारा दी गई है।

Created On :   2 May 2021 10:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story