महाराष्ट्र चुनाव: पंकजा मुंडे सहित 9 मंत्रियों की हार, कुल 34 मंत्री उतरे थे चुनाव मैदान में

9 ministers including Pankaja Munde were defeated, bonde defeated
महाराष्ट्र चुनाव: पंकजा मुंडे सहित 9 मंत्रियों की हार, कुल 34 मंत्री उतरे थे चुनाव मैदान में
महाराष्ट्र चुनाव: पंकजा मुंडे सहित 9 मंत्रियों की हार, कुल 34 मंत्री उतरे थे चुनाव मैदान में

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित राज्य मंत्रिपरिषद के 34 मंत्री चुनावी समर में अपनी किस्मत आजमा रहे थे जिसमें से 9 मंत्रियों को हार मिली है। दिवंगत गोपीनाथ मुंडे कि बेटी राज्य की महिला व बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे को अपने चचेरे भाई धनंजय मुंडे के हाथों पराजित होना पड़ा है। जबकि राज्य के कृषि मंत्री डा अनिल बोंडे मोर्शी (अमरावती) से चुनाव हार गए हैं।

चुनाव हारने वाले अन्य मंत्रियों में जलसंरक्षण मंत्री राम शिंदे, जलसंसाधन राज्यमंत्री विजय सुतार, पर्यटन राज्यमंत्री संजय उर्फ बाला भेगडे और पशुपालन राज्य मंत्री अर्जुन खोतकर शामिल हैं। भाजपा नेता व कैबिनेट मंत्री शिंदे को राकांपा सुप्रिमों शरद पवार के पौत्र रोहित पवार ने पटखनी दी है 

फडणवीस मंत्रिमंडल के 19 कैबिनेट और 15 राज्य मंत्री चुनाव लड़ रहे थे। जिसमे से चार कैबिनेट मंत्री और पांच राज्य मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। सत्ताधारी भाजपा ने अपने कुल 24 यानि 16 कैबिनेट मंत्रियों और 8 राज्य मंत्रियों को टिकट दिया था।

भाजपा ने 2 कैबिनेट मंत्रियों प्रदेश के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री विनोद तावडे और ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का टिकट काट दिया था। जबकि शिवसेना ने अपने सभी मंत्रियों यानी 3 कैबिनेट और 7 राज्य मंत्रियों को उम्मीदवारी दी है। जिसमें से कैबिनेट मंत्री जयदत्ता क्षीरसागर, राज्यमंत्री खोतकर और विजय शिवतारे को हार का सामना करना पड़ा है।

राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील पुणे के पुणे कि कोथरूड सीट से चुनाव जीत गए हैं। गृहनिर्माण मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील अहमदनगर की शिर्डी सीट, वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार चंद्रपुर की बल्लारपुर सीट, जलसंसाधन मंत्री गिरीष महाजन जलगांव की जामनेर, जलापूर्ति व स्वच्छता मंत्री बबनराव लोणीकर जालना की परतूर, सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख सोलापुर-दक्षिण से भी चुनाव जीतने में सफल हुए हैं।

पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल धुलिया की शिंदखेडा, कौशल्य विकास मंत्री संभाजी पाटील निलंगेकर लातूर की निलंगा, सामाजिक न्याय मंत्री सुरेश खाडे सांगली की मिरज, श्रम मंत्री संजय कुटे बुलढाणा की जलगांव-जामोद, शिक्षा मंत्री आशीष शेलार मुंबई की बांद्रा पश्चिम सीट और आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके यवतमाल की रालेगांव सीट से चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।  

महिला व बाल विकास राज्य मंत्री विद्या ठाकुर को मुंबई की गोरेगांव सीट से चुनाव जीत गई हैं। स्वास्थ्य राज्य मंत्री विजय देशमुख सोलापुर शहर उत्तर, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री रवींद्र चव्हाण ठाणे की डोंबिवली, शहरी विकास राज्य मंत्री योगश सागर मुंबई की चारकोप, उद्योग राज्य मंत्री अतुल सावे औरंगाबाद पूर्व, शिवसेना के उम्मीदवार स्वास्थ्य मंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे की कोपरी-पाचपाखाडी, और जलसंरक्षण मंत्री डॉ. तानाजी सावंत उस्मानाबाद की परांडा से चुनाव जीत गए हैं।

शिवसेना उम्मीदवार व राजस्व राज्य मंत्री संजय राठोड यवतमाल की दिग्रस, गृह राज्य मंत्री दीपक केसरकर सिंधुदुर्ग के सावंतवाडी, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री दादाजी भुसे नाशिक के मालेगांव बाहरी, सहकारिता राज्य मंत्री गुलाबराव पाटील जलगांव ग्रामीण और गृहनिर्माण राज्य मंत्री रवींद्र वायकर मुंबई की जोगेश्वरी पूर्व सीट से चुनाव जीते हैं। 
         

इन मंत्रियों को मिली हार
1.    पंकजा मुंडे  (कैबिनेट मंत्री-भाजपा)
2.    राम शिंदे (कैबिनेट मंत्री-भाजपा)
3.    डा अनिल बोंडे (कैबिनेट मंत्री-भाजपा)
4.    जयदत्त क्षीरसागर (कैबिनेट मंत्री-शिवसेना)
5.     संजय बाला भेगडे (राज्यमंत्री-भाजपा)
6.    परिणय फुके (राज्यमंत्री-भाजपा)
7.    मदन येरावर (राज्यमंत्री-भाजपा)
8.    अर्जुन खोतकर (राज्यमत्री-शिवसेना)
9.    विजय शिवतारे (राज्यमंत्री-शिवसेना)


 

Created On :   24 Oct 2019 1:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story