झाड़ियों में भ्रूण मिलने से मची खलबली, पड़ताल शुरु

6 month embryo was found in the bushes of Rabbani Ground
झाड़ियों में भ्रूण मिलने से मची खलबली, पड़ताल शुरु
झाड़ियों में भ्रूण मिलने से मची खलबली, पड़ताल शुरु

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कामठी के जूना पुलिस थाना अंतर्गत रब्बानी ग्राउंड की झाड़ियों में एक 5 से 6 माह का भ्रूण मिलने से खलबली मच गई। खबर फैलते ही भीड़ इकट्‌ठा हो गई। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस भ्रूण को उपजिला अस्पताल ले गई।  फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार कामठी के कालभैरव मंदिर के समीप रब्बानी ग्राउंड में शाम के समय कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। इस दौरान 23 वर्षीय नया बाजार निवासी शादाब वल्द मो. जावेद झाड़ियों में गया। जहां सीमेंट के टाके के पास उसे भ्रूण दिखाई दिया। उसने तुरंत अपने मोबाइल से 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी।

कंट्रोल रूम से जूना पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही जूना पुलिस थाने के एएसआई शिवमोहन माड़ी, प्रदीप गुजर तथा हेडकांस्टेबल राजेश शिंगने, जावेद खान, मंजूर अहमद घटनास्थल पर पहुंचे।पंचनामा कर भ्रूण को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल रवाना किया। घटना के बाद से आसपास के परिसर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। फिलहाल परिसर में भ्रूण किसने फेंका?

यह स्पष्ट नहीं हो पाया। इस संदर्भ में धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर जूना कामठी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Created On :   10 May 2018 12:36 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story