- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- पश्चिम बंगाल से लौटे सेना के जवान...
पश्चिम बंगाल से लौटे सेना के जवान सहित 6 पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा । सिम्स से शुक्रवार की देर रात को प्राप्त रिपोर्ट में 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चिकित्सकों ने बताया कि मोहखेड़ के चार व दमुआ के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें मोहखेड़ क्षेत्र में आर्मी से छुट्टी पर आया जवान और क्षेत्र की ही एक युवती दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के बाद नागपुर से लौटी है। वहीं मोहखेड़ का ही युवक झारखंड के रांची से लौटा है तथा एक आशा कार्यकर्ता की भी रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इसके अलावा दमुआ का भी एक युवक संक्रमित पाया गया है। मोहखेड़ बीएमओ डॉ. केएस बजाज ने बताया कि सभी संक्रमितों को जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। साथ ही संपर्क में आए लोगों और परिजनों को क्वारेंटाइन किया गया है। दूसरी तरफ 9 जुलाई को संक्रमित मिले जुन्नारदेव के युवक की मां की रिपोर्ट भी ट्रू नॉट से पॉजिटिव आई है। गुरुवार को वृद्धा का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को ट्रू नॉट मशीन से जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मां-बेटे यूपी के गोरखपुर से आए थे। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 92 हो गई है।
285 संदिग्धों के भेजे सेंपल
शुक्रवार को जिला अस्पताल समेत अन्य क्वारेंटाइन सेंटर से 285 संदिग्धों के स्वाव सेंपल लिए गए हैं। सभी के सेंपल जांच के लिए सिम्स लैब भेजे गए हैं। इसके पूर्व भेजे गए सेंपलों में से 75 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 9 अंडरप्रोसेस है। शेष नेगेटिव रिपोर्ट है।
पहली रिपोर्ट नेगेटिव, होम क्वारेंटाइन थी वृद्धा
जुन्नारदेव बीएमओ आरआर सिंह ने बताया कि यूपी से लौटने के बाद मां-बेटे का स्वाव सेंपल जांच के लिए भेजा गया था। मां की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। बेटे की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया था। मां को होम क्वारेंटाइन किया गया था। बीते दिन बुजुर्ग महिला का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया था।
Created On :   18 July 2020 5:14 PM IST