मधुमक्खियों के हमले में महिला किसान समेत 6 गंभीर

6 serious including female farmer in bee attack
मधुमक्खियों के हमले में महिला किसान समेत 6 गंभीर
भंडारा मधुमक्खियों के हमले में महिला किसान समेत 6 गंभीर

डिजिटल डेस्क, लाखनी (भंडारा). खेत में थ्रेशर मशीन से धान की चुराई कर रहे किसानों पर मधुमक्खियों के छत्ते ने अचानक हमला किया। इस हमले में एक महिला किसान समेत 6 किसान गंभीर रूप से घायल हो गए है। यह घटना रविवार, 13 नवंबर की शाम के दौरान घटी। घायलों के नाम पल्लवी किरण हलमारे(35), जगदीश तुकाराम हलमारे(37), दिलीप लाखा हलमारे(52), गणेश लाखा हलमारे(47), देवानंद रामदास हलमारे(30), आनंद बाबूराव निरगुले(63) होकर यह सभी तहसील के ग्राम दिघोरी (नान्होरी) निवासी है। घटना के बाद सभी घायलों को निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां वैद्यकीय अधिकारी ने उनका इलाज किया है। फिलहाल सभी घायलों की तबियत ठीक होने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेत में लगे हल्के व मध्यम प्रजाति के धान की चुराई तथा उच्च प्रजाति के धान फसल की कटाई शुरू है। जिसमें घायल महिला धान कटाई के लिए तथा अन्य किसान धान की चुराई कर रहे थे।

 इस बीच खेत के करीब आम के वृक्ष पर कई दिनों से मधुमक्खियों का छत्ता बैठा था। खेत में धान फसल की कटाई व चुराई के काम के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने किसानों पर हमला किया। जिसमें महिला किसान समेत 6 किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के घायलों पर एक निजी वैद्यकीय अधिकारी की ओर से इलाज किया गया। फिलहाल सभी घायलों की तबियत ठीक होने की जानकारी स्थानीय किरण हलमारे ने दी।

Created On :   15 Nov 2022 2:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story