Corona : जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े, नागपुर मेडिकल के 65 कोविड मरीजों की दीपावली घर में मनेगी

65 Covid patients of medical hospital will celebrate Diwali at home
Corona : जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े, नागपुर मेडिकल के 65 कोविड मरीजों की दीपावली घर में मनेगी
Corona : जानिए - विदर्भ के ताजा आंकड़े, नागपुर मेडिकल के 65 कोविड मरीजों की दीपावली घर में मनेगी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संक्रमितों की संख्या और मृतकों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। लेकिन अब भी प्रतिदिन 200 से 300 के बीच में संक्रमित मिल रहे हैं। इसके साथ ही दिवाली की भी रौनक बाजारों में दिखने लगी है। कुछ मरीज अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं। यह मरीज भी अपने घर जाने के लिए पूरी तरह ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल अस्पताल में वर्तमान में 251 मरीज भर्ती हैं। इसमें तीन पीडियाट्रिक मरीज यानी बच्चे भी हैं। इनमें से करीब 65 मरीज इस बार कोरोना को हराकर अपनी दिवाली घर पर बना सकेंगे। आंकड़ों के अनुसार मेडिकल अस्पताल में कुल 251 मरीज भर्ती हैं। इसमें सभी मरीज जटिल बीमारी के लिए भर्ती हैं। जिनकी हालत गंभीर हैं या गंभीर हो सकती है, केवल उन्ही मरीजों को भर्ती किया जाता है। इसमें 14 नवंबर तक यानी दिवाली तक करीब 65 मरीज डिस्चार्ज हो सकते हैं। यह मरीज कोरोना को हराकर दिवाली अपनों के साथ मना सकेंगे। इसमें 12 को 24, 13 को 23 और 14 नवंबर को लगभग 20 लोग डिस्चार्ज किए जाएंगे। इन मरीजों को ठीक होने के बाद तीन दिन तक ऑब्सर्वेशन में रखा जाता है। इन तीन दिन में ऑक्सीजन सेचुरेशन, कफ और अन्य परेशानी नहीं होनी चाहिए। तभी डिस्चार्ज किया जाता है। 

वर्धा में 1 कोरोना संक्रमित की मौत

वर्धा जिले में पिछले 24 घंटो में 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई और 55 नए मामले सामने आए है।  मृतक सेलू में रहने वाला 68 साल का पुरूष है।  वहीं गुरूवार को 23 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई है। 

गोंदिया में 28 मरीज स्वस्थ्य

गोंदिया जिले में 28 मरीज स्वस्थ्य होकर लौटे। जबकि 46 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। वहीं देवरी तहसील के 65 साल उम्र के मरीज की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

यवतमाल में 26 नए मामले

यवतमाल जिले में 26 नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में जिले में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। 58 को स्वस्थ्य होने केबाद छुट्टी दी गई है। 

चंद्रपुर में 1 की मौत

चंद्रपुर जिले में 1 की मौत हो गई। जबकि 168 कारोनामुक्त होकर घर लौटे हैं। जिले में 103 नए पॉजिटिव मिलने के साथ ही अब तक मरीजों का आंकड़ा 17378 है।

गड़चिरोली जिले में 38 नए पीड़ित

गड़चिरोली जिले में 38 नए कोरोना पीड़ित मरीज सामनेआए। वहीं 93 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए। अब तक जिले में 6 हजार 733 कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं 6 हजार 24 मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। 

भंडारा जिले में 54 कोरोना पॉजिटिव

भंडारा जिले में 54 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। वहीं 69 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए

अकोला में 23 नए संक्रमित

अकोला जिले में स्वैब टेस्टिंग में 15 तथा रैपिड टेस्ट में 8 कोरोना संक्रमित पाए जाने से एक दिन में 23 मरीज बढ़े हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 8,628 हो गई है। 20 मरीज डिस्चार्ज हुए, जिससे अब तक डिस्चार्ज किए गए लोंगों की संख्या बढ़कर 8,114 हो गई है। 223 एक्टिव मरीज अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। गुरुवार को कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। मृतकों का आंकड़ा फिलहाल 283 पर स्थिर है।  

बुलढाणा जिले में गुरुवार को 95 नए संक्रमित मरीज मिले, जिससे कुल मरीजों की तादाद 10,122 हो गई है। 78 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब 9,608 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जिले में कोरोना से कोई मौत न होने से मृतकों का आंकड़ा 130 पर स्थिर है। फिलहाल 383 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। 

वाशिम जिले में गुरुवार को 28 नए पाजिटिव पाए गए हैं। जिससे कुल मरीजों की संख्या 5,568 हो गई है। 16 मरीज डिस्चार्ज किए जाने से अब ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा भी 5,114 पर पहुंच गया है। जिले में कोरोना से मृतकों का आंकड़ा लगातार 12वें दिन 137 पर ही स्थिर रहा। 469 एक्टिव मरीजों पर अस्पतालों में इलाज जारी है।

 

 

 

Created On :   12 Nov 2020 11:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story