- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 65 वर्षीय महिला ने जीता मिसेस...
65 वर्षीय महिला ने जीता मिसेस सेंट्रल इंडिया फैशन-शो कॉन्टेस्ट का खिताब

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कुछ करने का जज्बा हो तो उम्र कभी आड़े नहीं आती ऐसा ही कुछ नजारा दिखा मिसेस सेंट्रल इंडिया फैशन-शो कॉन्टेस्ट में। जिसका आयोजन सिनेस्टेप ने किया। प्रोग्राम में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 65 वर्षीय गुड्डी तरनेजा ने रैंप वॉक कर सभी प्रतिभागी महिलाओं को पीछे छोड़ मिसेस सेंट्रल इंडिया फॅशन-शो कॉन्टेस्ट का खिताब अपने नाम किया। हर्षा नायगांवकर ने फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता। सुनीता कांबले सेंकड रनरअप रहीं।
महिलाएं जैसे ही रैंप वाक करने लगी लोगों ने बढ़ाया उत्साह
महिलाएं जैसे ही रैंप वाक करने लगी लोगों ने उत्साह से उनका हौसला बढ़ाया। तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साह दोगुना हो गया। पश्चात जूरी द्वारा पूछए गए सवाल पर महिलाओं ने लाजवाब उत्तर दिए। जिसे आधार मानकर विजेताओं की घोषणा की गई। उम्र, अनुभव की कुंजी लेकर उतरी गुड्डी तनरेजा ने 65 की उम्र में रैंप वाक कर लोगों का दिल जीत लिया। हर्षा नायगांवकर और सुनीता कांबले की प्रस्तुति भी खास रही। रंगारंग इस प्रोग्राम में ऐसा लग रहा था मानों खूबसूरती खुद कायनात ने दी है।
नागपुर को फिल्म सिटी बनाने के विषय पर भी हुई चर्चा
प्रोग्राम में फिल्म निर्माता, कलाकार रूपाली मोरे, अभिनेत्री श्रेया व्यास, रानी बलवीर, अर्पणा गेडाम, चाइल्ड कलाकार राजश्री गुप्ता, मिसेस इंडिया मल्टीमीडिया राजरत्न रामटेके, मिस शिवम राशि गुप्ता, दिग्दर्शक, अभिनेता सुबोध सुर्जीकर, अखिलेश माने, उमेश डांगरा, विशेषज्ञ, फैशन डिझाइन विजया चौरे, पूनम, शुभांगी खिरेकर, मेकअप आर्टिस्ट सुनीता कांबले विशेष रूप से उपस्थित थे।प्रोग्राम में उपस्थित सभी अतिथियों ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए प्रोग्राम के आयोजन की मंशा बताई। फिल्म डायरेक्टर अनिल सहाने ने विदर्भ के कलाकारों के लिए नागपुर में फिल्म सिटी बनाने का मुद्दा उठाया था, जिसे हरी झंडी मिलने पर उपस्थित कलाकारों ने अनिल सहाने का अभिनंदन किया। अनिल सहाने ने फैशन-शो कॉन्टेस्ट के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद विनर

Created On :   13 March 2018 12:29 PM IST