बढ़ते मरीज : नागपुर में कोरोना मरीजों का आकड़ा पहुंचा 707 पर, 4 दिन में 108 नए मरीज

701 corona patients in Nagpur, 19 reports are positive
बढ़ते मरीज : नागपुर में कोरोना मरीजों का आकड़ा पहुंचा 707 पर, 4 दिन में 108 नए मरीज
बढ़ते मरीज : नागपुर में कोरोना मरीजों का आकड़ा पहुंचा 707 पर, 4 दिन में 108 नए मरीज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार को 15 और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही नागपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 707 हो गई है। 3 जून को मरीजों की संख्या 602 थी और केवल चार दिन बाद 707 हो गई है। रविवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में 5 की मेयो, एक की मेडिकल और 9 सैंपलों की जांच नीरी में हुई है। मेयो में पॉजिटिव आए मरीजों में तीन गांधीबाग, एक लश्करीबाग और एक जाफरनगर का हैं। मेडिकल में पॉजिटिव आया मुंबई का है, तो किडनी संबंधी जांच के लिए मेडिकल में भर्ती था। नीरी में पॉजिटिव आए 9 मरीज चाैदह माइल अमरावती रोड के हैं, जो एमएलए हॉस्टल में क्वारंटाइन थे। चौदह माइल से पाॅजिटिव आए सभी मरीज एक ही परिवार के हैं। इनमें चार पुरुष, चार महिलाएं और एक वर्ष का बालक शामिल है। 

सौ मरीजों के आने का समय लगातार हो रहा है कम
दिनांक         मरीज की संख्या      दिन
11 मार्च        1                      -
24 अप्रैल      100                   43
5 मई           200                   10
12 मई          300                    7
21 मई          400                    9
29 मई          500                    8
3 जून          600                     5
 7 जून         700                    4

दस दिन के बाद मरीजों की संख्या लगाता बढ़ रही है
दिनांक          मरीजों की संख्या
7 जून          707
3 जून           599
30 मई          514 
20 मई          387
10 मई          295
30 अप्रैल       138
20 अप्रैल       80
10 अप्रैल       25
30 मार्च        14
20 मार्च         4
11 मार्च          1
 
 नौ डिस्चार्ज
मेयो से नौ मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। डिस्चार्ज मरीजों में 4 भानखेडा, 2 नरखेड़, एक सतरंजीपुरा और एक एसआरपीएफ कालोनी का मरीज है।

Created On :   7 Jun 2020 11:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story