मुंबई मनपा आयुक्त प्रविण परदेशी पर गिरी गाज, 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला

8 IAS officers transferred including Mumbai BMC commissioner Praveen Pardeshi
मुंबई मनपा आयुक्त प्रविण परदेशी पर गिरी गाज, 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला
मुंबई मनपा आयुक्त प्रविण परदेशी पर गिरी गाज, 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर में कोरोना के कहर के बीच मुंबई मनपा आयुक्त प्रवीण परदेशी का तबादला कर दिया गया है। फिलहाल प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग (एक) के प्रधान सचिव आई एस चहल को मुंबई मनपा आयुक्त का प्रभार सौपा गया है। परदेशी को नगर विकास विभाग (एक) के अतिरिक्त प्रधान सचिव पद पर भेजा गया है। 

मुंबई में कोरोना का संकट लगातार बढ़ रहा है। इसके बाद से ही परदेशी पर सवाल उठ रहे थे। आखिरकार राज्य सरकार को परदेशी को मुंबई मनपा आयुक्त पद से हटाने का फैसला लेना पड़ा। शुक्रवार को राज्य सरकार ने आठ आईएएस अफसरों का तबादला किया। राज्य के सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज सैनिक की नियुक्ति वित्त विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर की गई है। सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग के नए सचिव किशोर राजे निंबालकर बनाए गए हैं। मुंबई मनपा के अतिरिक्त आयुक्त ए. एल जराड मदत व पुनर्वसन विभाग के सचिव होंगे।

आईएएस अफसर संजीव जैसवाल को मुंबई मनपा में अतिरिक्त मनपा आयुक्त पद पर भेजा गया है। जैसवाल ठाणे मनपा के आयुक्त रह चुके हैं। अश्विनी भिडे को भी मुंबई मनपा में अतिरिक्त मनपा आयुक्त बनाया गया है। मुंबई मनपा की अतिरिक्त आयुक्त जयश्री भोज को महाराष्ट्र राज्य लघु उद्योग विकास महामंडल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। 

 

Created On :   8 May 2020 4:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story