नागपुर विज्ञान मेले में पेश हुए 86 मॉडल, हर मॉडल दे रहा नया मैसेज

86 models present in Nagpur science fair, every model giving new message
नागपुर विज्ञान मेले में पेश हुए 86 मॉडल, हर मॉडल दे रहा नया मैसेज
नागपुर विज्ञान मेले में पेश हुए 86 मॉडल, हर मॉडल दे रहा नया मैसेज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रमन साइंस सेंटर और एरोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में ऑरेंज सिटी विज्ञान मेले का आयोजन रमन साइंस सेंटर में किया गया। विज्ञान मेले का उद्घाटन एयर व्हाईस मार्शल श्रीरंग शावजी एवीएसमएम द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों का अभिनंदन करते हुए कहा कि विज्ञान शिक्षा के लिए छात्रों को प्रेरित करें। विज्ञान की शिक्षा आज के दौर में जरूरी है। शिक्षकों को चाहिए कि सरल तरीकाें से विज्ञान की महत्ता छात्रों को बताएं। स्कूलों में विज्ञान शिक्षा के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।   विज्ञान मेले में 46 स्कूल के 86 विद्यार्थियों द्वारा भौतिक,रसायन और जीव शास्त्र के साथ गणित के सिद्धांतों को मॉडल द्वारा प्रदर्शित किया गया।

इन मॉडल्स का किया गया प्रदर्शन
विज्ञान मेले में जल चक्र का मॉडल  बनाया। धरती पर जल के विभिन्न स्वरूप जिसमें भाप, जल और बर्फ को दर्शाया गया। विज्ञान से ही देश का विकास संभव है। इसलिए विज्ञान के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाने के लिए लिए समय - समय पर आयोजनों का होना जरूरी है। विज्ञान मेले के अवसर पर छात्रों ने विज्ञान विषय पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।

ज्ञान,पर्यावरण और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के मॉडल्स को प्रेरणादायी बताया। साथ ही गंदे पानी का पुन प्रयोग कैसे करें इन पर मॉडल बनाये गये। इनके अलावा भी छात्रों ने कई ज्ञानवर्धक मॉडलों को पेश किया। इसके साथ ही पर्यावरण प्रदूषण को रोकने संबंधी तथा वॉटर हारवेस्टिंग सिस्टम पर भी मॉडल प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा इन मॉडल्स के लिए लोगों में अवेयरनेस भी दी जा रही है।

विज्ञान पर आधारित मनोरंजक प्रयोग
20 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से विज्ञान विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया है। साथ ही विज्ञान पर आधारित मनोंरजक प्रयोग विद्यार्थियों को दिखाए जाएंगे। 21 दिसंबर को दोहपर 3:30 बजे विज्ञान प्रयोग पर आधारित प्रश्न मंजूषा का भी आयोजन किया गया। श्रेष्ठ मॉडल्स और प्रश्न मंजूषा में विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

Created On :   19 Dec 2018 8:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story