- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मासूम बेटियों को बनाया हवस का...
मासूम बेटियों को बनाया हवस का शिकार, पत्नी ने थाने में की पिटाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अपनी ही मासूम बेटियों को हवस का शिकार बनाने वाले नराधम की उसकी पत्नी ने थाने घुसकर जमकर पिटाई कर दी। घटना देर रात गिट्टीखदान थानांतर्गत हुई। नराधम को प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जान से मारने की देता था धमकी
पीड़ित 11 वर्षीय बालिका है तथा कक्षा छठवी में अध्ययनरत है। 32 वर्षीय पिता शराब, गांजे का नशा करने का आदी है। मां दूसरों के घरों में बर्तन मांजने का काम करती है। नवंबर-2017 से 3 मार्च-2018 के बीच बालिका के साथ उसके पिता ने घिनौना कृत्य किया। विरोध करने पर मां को जान से मार देने की धमकी देता था। इससे डरी सहमी बेटी चुप रही।
पड़ोस में एक अन्य घटना के बाद खोला राज
शनिवार की रात को पीड़िता के पड़ोस में दो परिवारों के बीच विवाद हुआ। विवाद अवैध संबंधों को लेकर चल रहा था, उसी दौरान बस्ती की एक महिला को पीड़िता ने अपने साथ हो रहे दुष्कर्म के बारे में बताया। यह बात उड़ते-उड़ते सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू उइके, सुनीता ठाकरे और अलका उइके के कानों तक पहुंच गई। पश्चात प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के पिता को घसीटकर थाने ले जाने का तय हुआ, लेकिन इसकी भनक लगते ही पिता वहां से भाग गया।
पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागा
इस बीच विवाद की सूचना मिलने से संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। लिहाजा पुलिस को इस प्रकरण के बारे में पता चलने पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की और बस्ती में छुपे बैठे नराधम पिता को धरदबोचा और उसे थाने ले गयी। उसी समय पीड़िता की मां भी महिला सामाजिक कार्यकर्ता के साथ थाने पहुंच गई। पति की यह करतूत उजागर होने पर बौखलाई पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने थाने में ही पति की पिटाई कर दी। मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसे पत्नी के चंगुल से मुक्त किया।
इसलिए बढ़ी उसकी हिम्मत
कुछ दिन पूर्व बेटी ने पिता की करतूत मां को बताने का प्रयास भी किया, लेकिन मगर मां ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। बाप-बेटी के प्रेम का हवाला देकर उसे ही मां ने फटकार लगाई थी। इससे नराधम पिता की हिम्मत और बढ़ गई थी।
Created On :   5 March 2018 11:11 AM IST