रेलवे स्टेशन पर सो रही लड़की पर चढ़ा दी कार, हालत गंभीर

a accident in railway station
रेलवे स्टेशन पर सो रही लड़की पर चढ़ा दी कार, हालत गंभीर
रेलवे स्टेशन पर सो रही लड़की पर चढ़ा दी कार, हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गरीब और मजबूर लोगों का अक्सर रेलवे स्टेशन परिसर ही बसेरा बन जाता है। ऐसी ही एक लड़की जो रेलवे स्टेशन परिसर में गहरी नींद में सोयी हुई थी उसे  एक कार चालक ने इतनी जबर्दस्त टक्कर मारी कि उसकी चीख सुनकर लोग वहां इकट्ठा हो गए। घायल लड़की का उपचार चल रहा है। पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से कार चालक का पता नहीं लग पाया है। घायल का नाम खुशी मालाकर है। वह भीख मांगती है। संतरा मार्केट परिसर में उसके माता-पिता रहते हैं। 

चालक रिवर्स कर था कार

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से खुशी रात में रेलवे स्टेशन परिसर में ही सोती रही है। वह परिसर के बुलंद इंजन के नीचे सोयी थी। इंजन के आस-पास फोर व्हीलर वाहनों की पार्किंग है। एक कार रिवर्स के दौरान उसका एक पहिया लड़की के सिर से टकरा गया, जिससे सिर से रक्त बहने लगा। उसकी चीख निकलने से परिसर के लोग जमा हो गए। रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। डायरी अमलदार िवजय मरापे ने तत्काल रेलकर्मी रंजना कोल्हे व अवधूत डोलस को घटना स्थल पर रवाना किया। गंभीर स्थिति देख लड़की को उपचार के िलए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेलवे के उपनिरीक्षक रामचंद्र जाधव ने सिपाही धर्मेद्र कटुके के साथ मेयो पहुंचकर घटना की जानकारी ली। लड़की से फरार कार चालक के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन आरोपी का पता नहीं लग पाया। हालांकि रेलवे पुलिस का दावा है कि जिस वाहन से दुर्घटना हुई, उसका नंबर मिल गया है।                      


 

Created On :   18 Sept 2017 10:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story