कुत्तों को ताजा खाना और खुद को मिला बासी तो नाराज भिखारी ने कर दिया कत्ल

A beggar murdered a man because he was giving him stale food
कुत्तों को ताजा खाना और खुद को मिला बासी तो नाराज भिखारी ने कर दिया कत्ल
कुत्तों को ताजा खाना और खुद को मिला बासी तो नाराज भिखारी ने कर दिया कत्ल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। खुद को बासी खाना और कुत्तों को ताजा खाना दिए जाने से नाराज एक भिखारी ने 52 वर्षीय शख्स की हत्या कर दी। घटना नई मुंबई के तुर्भे MIDC इलाके की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम धनकुमार राय (35) है। राय ने  जिस शख्स की हत्या की उनका नाम सरयू प्रसाद मिश्र (52) है। 

दरअसल राय भंगार इकठ्ठा कर बेचने का काम करता था। कई बार पैसे न होने पर वह भीख मांगकर गुजारा करता था। राय एक इमारत में सुरक्षा रक्षक के तौर पर काम करने वाले मिश्र के पास भी भीख मांगने जाता था। उसने कई बार देखा कि मिश्र उसे तो बासी बची हुई रोटियां खाने को देता था, लेकिन गली के आवारा कुत्तों को ताजी रोटियां खिलाया करता था। राय गुरूवार को भीख मांगने पहुंचा तो मिश्र ने उसे फिर बासी रोटियां दीं। इससे नाराज राय ने अपने पास रखे चाकू से मिश्र पर वार कर बुरी तरह घायल कर दिया और फरार हो गया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मिश्र को अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने IPC की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और राय को दो घंटे में ही दबोच लिया। सीनियर इंस्पेक्टर अमर देसाई के मुताबिक राय ने पूछताछ में बताया कि मिश्र उसे खाने के लिए बासी रोटियां देता था, जबकि गली के कुत्तों को ताजा रोटियां खिलाता था। उसे इस बात का मलाल था। इसीलिए उसने मिश्र की हत्या कर दी। कोर्ट में पेशी के बाद राय को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

 

 

Created On :   21 July 2018 7:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story