नागपुर मनपा के दर्जन भर विभाग प्रमुख पॉजिटिव

A dozen of departmental heads of Nagpur Municipal Corporation are positive
नागपुर मनपा के दर्जन भर विभाग प्रमुख पॉजिटिव
विकासकार्यों को ब्रेक  नागपुर मनपा के दर्जन भर विभाग प्रमुख पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में कोविड संक्रमण पर नियंत्रण रखने वाली स्थानीय निकाय महानगरपालिका खुद कोविड की चपेट में आ गई है। मनपा के दर्जनभर विभाग प्रमुख कोविड संक्रमित हो गए हैं। विभाग प्रमुखों के क्वारेंटाइन रहने से िवकासकार्यों को ब्रेक लग गया है। कोविड की तीसरी लहर चल रही है। इस लहर में बिना लक्षणवाले मरीजों की संख्या ज्यादा रहने से संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज को क्वारेंटाइन रहना अनिवार्य है। महानगरपालिका के अनेक अधिकारी संक्रमितों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। विभाग प्रमुख क्वारेंटाइन रहने के कारण अनेक विभागों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। 

सत्तापक्ष की चिंता बढ़ी

चुनाव के मुहाने पर विकासकार्यों को ब्रेक लगने से पदाधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। प्रभाग रचना कच्चा प्रारूप निर्वाचन आयोग के पास भेजा गया है। निर्वाचन आयोग प्रभाग रचना के अंतिम प्रारूप को मंजूरी देकर किसी भी समय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। आचार संहिता लागू होने पर विकासकार्यों के कार्यादेश नहीं दिए जा सकते। इसलिए चुनाव की घोषणा से पहले सत्तापक्ष ज्यादा से ज्यादा विकासकार्यों के कार्यादेश जारी करने की कवायद कर रहा है। कोविड पॉजिटिव आने पर विभाग प्रमुखों के क्वारेंटाइन रहने से फाइलों की मंजूरी प्रक्रिया लड़खड़ा गई है।

वित्त विभाग भगवान भरोसे

विकासकार्यों को आगे बढ़ाने में वित्त विभाग की भूमिका अहम है। यह विभाग भगवान भरोसे है। तत्कालीन लेखा व िवत्त अधिकारी 31 दिसंबर 2021 को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी जगह दूसरे अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई। उपायुक्त निर्भय जैन को लेखा व िवत्त अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई। पदभार संभालने के बाद दूसरे ही दिन उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वे होम क्वारेंटाइन हो जाने से विभाग भगवान भरोसे हो गया है। स्थायी समिति से भेजी गई 30 करोड़ के विकासकार्यों की फाइलें उनके टेबल पर पड़ी रहने की सूत्रों से जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग, घनकचरा प्रबंधन, कर निर्धारण व संकलन विभाग, लोकनिर्माण, उद्यान विभाग के अधिकारी भी कोविड पॉजिटिव आने से विभागों का कामकाज प्रभावित होने की सूत्रों ने जानकारी दी।

दीया तले अंधेरा

पहली और दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर में मनपा के अधिकारी, कर्मचारी ज्यादा पॉजिटिव हुए हैं। दरअसल शहर को नियमों का पाठ पढ़ा रही मनपा ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। सरकारी तथा निजी कार्यालयों में 50 फीसदी उपस्थिति में कामकाज चलाने, दोनों वैक्सीन लगाने वालों को ही कार्यालय में प्रवेश देने, प्रवेश द्वार पर तापमान चेक करने, सैनिटाइजेशन के बाद प्रवेश देने के निर्देश दिए गए। महानगरपालिका कार्यालय में ही इन नियमों का पालन नहीं हो रहा है। शहर को नियमों का पाठ पढ़ानेवाली मनपा में ही नियमों का पालन नहीं होने से दीया तले अंधेरा यह कहावत चरितार्थ हो रही है।

महापौर के परिवार में 6 पॉजिटिव

मंगलवार को महापौर दयाशंकर तिवारी महानगरपालिका पहुंचे। इस दौरान अनेक लोगों से मिले। हालांकि उनके कक्ष में प्रतिदिन की तरह मिलनेवालों की ज्यादा भीड़ नहीं रही, क्योंकि उनके परिवार के 6 सदस्य कोविड पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने स्वयं अपने फेसबुक अकाउंट पर मंगलवार की सुबह पोस्ट साझा की है। 

 

 

 

Created On :   19 Jan 2022 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story