तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौत

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौत

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/पांढुर्ना। पांढुर्ना थाना क्षेत्र के मोही घाट पर मंगलवार रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल दंपती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पांढुर्ना अस्पताल के शवगृह में लाकर रखा है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगा रही है।
पुलिस ने बताया कि सुभाष वार्ड की गायत्री कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय जनक डहारे और उनकी पत्नी लीना डहारे मंगलवार को बाइक से मुलताई अपने रिश्तेदारों के घर गए थे। यहां से लौटते वक्त रात लगभग आठ बजे भोपाल से नागपुर नेशनल हाइवे स्थित मोही घाट पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल दंपती को यहां से गुजर रहे केयर हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने मौके पर ही प्राथमिक इलाज दिया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
दोनों बच्चों को पड़ोसियों के पास छोड़ा था-
मंगलवार सुबह घर से मुलताई के लिए निकलते वक्त दंपती ने 3 और 5 साल के दोनों बच्चों को पड़ोसियों के पास छोड़ दिया था। दोनों मासूम अपने माता-पिता का इंतजार कर रहे है। पुलिस ने मृतकों के अन्य रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी है।
 

Created On :   15 July 2020 6:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story