नेपाली मूल के एक शख्स को ट्रक ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

A man from Nepal crushed by truck in road accident, died in hospital
नेपाली मूल के एक शख्स को ट्रक ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम
नेपाली मूल के एक शख्स को ट्रक ने कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी के जरीपटका में सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। मृतक का नाम हेमंत चंद्र बताया जा रहा है, हेमंत नेपाल का रहने वाला था। यहां एक निजी स्कूल में काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। एक बेटा और दूसरी बिटिया। बिटिया की उम्र 33 साल बताई जा रही है। 

हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे का है, जब हेमंत स्कूल से लौट रहा था। इस दौरान उसे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। घटना की जानकारी लगते ही नेपाली मूल के लोग इकट्ठा हो गए। जो मृतक का शव संस्कार के लिए नेपाल ले जाने की बात कर रहे थे। जब्कि हेमंत की पत्नी बच्चे यहीं रहते हैं। जिस ट्रक ने टक्कर मारी उसका नंबर MH 40 ak 9447 है।

दरअसल मिथुन शिव लाल घाटी मामक शख्स को फोन आया था कि दोपहर साढ़े 12 बजे उनके रिश्तेदार का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद वो स्पॉट पर पहुंचे। जहां से घायल हेमंत को मेडिकल में भर्ती कराया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गी। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है। 
 

Created On :   5 Oct 2018 1:04 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story