पैरालिसिस से था परेशान, लगाई फांसी

A man troubled by his illness hanged himself from a tree on Sunday morning in Kotwali police station area
पैरालिसिस से था परेशान, लगाई फांसी
सिवनी पैरालिसिस से था परेशान, लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क सिवनी  कोतवाली थाना क्षेत्र में अपनी बीमारी से परेशान एक शख्स ने रविवार सुबह पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है।  कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में दलसागर तालाब के पीछे वाले क्षेत्र में एक शख्स ने सुबह-सुबह फांसी लगा ली। जब पुलिस को इस बात की सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। मृतक का नाम शेख अजीम (४८) निवासी हड्डी गोदाम क्षेत्र बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार शख्स अपनी पैरालिसिस की बीमारी से परेशान था और अक्सर वहां बैठा रहता था। संभावना है कि अपनी बीमारी के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Created On :   31 Jan 2022 11:39 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story