Seoni News: शासकीय विशेष गृह के किशोर की मौत

शासकीय विशेष गृह के किशोर की मौत
  • शासकीय विशेष गृह के किशोर की मौत
  • अधेड़ ने घर पर की खुदकुशी

Seoni News: शहर में संचालित शासकीय विशेष गृह के एक किशोर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद प्रबंधन में हडक़ंप मच गया। इस संबंध में अधीक्षक अभिजीत पचौरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निवासी १९ वर्षीय किशोर पर जबलपुर में गैंग रेप का मामला दर्ज हुआ था। उसे १७ मई को सिवनी के शासकीय विशेष गृह लाया गया था। सुबह उसकी तबियत बिगडऩे पर कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन दोपहर में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया गया है। परिजन के आने के बाद उसका पीएम कराया जाएगा।

अधेड़ ने घर पर की खुदकुशी

बंडोल थाना अंतर्गत बल्लारपुर गांव में एक अधेड़ ने अपने ही घर पर फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि बल्लारपुर निवासी नरेश (५२) पिता मेरसिंह चक्रवर्ती शराब पीने का आदी था। वह घर के एक कमरे में खुद को बंद कर गमछे से फंदा बनाकर झूल गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार पूर्व में भी नरेश जान देने की बात कहता था। पुलिस ने शव का पीएम करवाकर परिजन को सौंप दिया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Created On :   2 July 2025 1:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story