- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गरीब महिलाएं ‘चाय बाइक’ पर बेचेंगी...
गरीब महिलाएं ‘चाय बाइक’ पर बेचेंगी चाय

डिजिटल डेस्क,नागपुर | फुटपाथ पर दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले किसी गरीब का रोजगार खत्म न हो, इसलिए मनपा ने ‘चाय बाइक’ की पहल शुरू की है। इसके तहत गरीब महिलाएं भीड़-भाड़ वाले इलाके में फेरी लगाकर चाय बेच सकेंगी।
चाय बाइक’ के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। लकी ड्रॉ के माध्यम से 3 साल के लिए समूह का चयन किया जाएगा। महिला एवं बाल कल्याण कमेटी की अध्यक्ष प्रगति पाटील ने बताया कि नागपुर मनपा का यह प्रयोग देश व राज्य की नगरपालिकाओं अथवा नगर निगमों में पहला होगा।
11 माह का कॉन्ट्रैक्ट होगा
‘चाय बाइक’ तीन पहियों की साइकिल पर बनी है। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। ‘चाय बाइक’ के लिए 11 माह का कॉन्ट्रैक्ट करवाया जाएगा, जिसके बाद बाइक मुहैया कराई जाएगी। इस बाइक में चाय के साथ खाने की अन्य सामग्री भी बेची जा सकेगी।
Created On :   18 Jun 2018 3:15 PM IST