युवक पर टूट पड़े बदमाश, धारदार हथियार से कत्ल

A young man was killed in ramnagar Square with sharp weapons
युवक पर टूट पड़े बदमाश, धारदार हथियार से कत्ल
युवक पर टूट पड़े बदमाश, धारदार हथियार से कत्ल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी के रामनगर चौंक पर उस वक्त हड़कंप मच गया। जब दिन दहाड़े एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात शाम साड़े पांच बजे के आसपास की है। 4 से 5 बदमाशों ने राजेश रामचरण यादव पर धारदार हथियारों से हमला किया है। रामचरण की उम्र 38 बताई जा रही है। वारदात के पीछे आपसी संजिश का मामला बताया जा रहा है। मृतक शौचालय में काम करता था। उसका कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक बदमाशों ने बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कस लिया है।  

Created On :   3 May 2018 6:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story