मानसून सत्र में दस्तक देंगे 25 मोर्चे, 2500 पुलिस जवान रहेंगे तैनात

About 25 fronts are going to knock during the monsoon session
मानसून सत्र में दस्तक देंगे 25 मोर्चे, 2500 पुलिस जवान रहेंगे तैनात
मानसून सत्र में दस्तक देंगे 25 मोर्चे, 2500 पुलिस जवान रहेंगे तैनात

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मानसून सत्र उपराजधानी में 4 जुलाई से होने जा रहा है। इस दौरान विधानभवन पर विविध मांगों को लेकर 25 माेर्चे दस्तक देंगे। इसके साथ ही 27 धरना आंदोलनकारी अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद करेंगे। शहर में मेट्रो का काम और बारिश को देखते हुए इस बार पुलिस बंदोबस्त उसके लिए बड़ी चुनौती होगी। इसके लिए  शहर में 2500 पुलिस जवानों का बंदोबस्त रहेगा। शीतकालीन अधिवेशन की तुलना में मानसून अधिवेशन में आधे से कम मोर्चे दस्तक देने वाले हैं। अभी तक 20 मोर्चों को अनुमति दी जा चुकी है। यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। लगभग 25 मोर्चे दस्तक देने वाले हैं। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है। बहरहाल, शहर में मेट्रो का कार्य शुरू होने से मोर्चे निकालने के मार्गों और यातायात जाम होने से बचने के उपाय ढूंढने होंगे।

तिथि और मोर्चे
- 4 जुलाई को सुबह 11 बजे पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष प्रा. जोगेंद्र कवाडे, कैलास बोंबले व अरुण गजभिये के नेतृत्व में यशवंत स्टेडियम से मोर्चा निकाला जाएगा। इस मोर्चा को मॉरिस कॉलेज टी पॉइन्ट पर रोका जाएगा। इसी दिन       महाराष्ट्र राज्य कोतवाल संगठन का मोर्चा विधानभवन पर दस्तक देगा। 
- 5 जुलाई को विदर्भ पुलिस पाटील कल्याणकारी संघ, निवृत्त कर्मचारी समन्वय समिति का मोर्चा दस्तक देगा। 
- 6 जुलाई को नागपुर पुस्तक विक्रेता कल्याणकारी संस्था का  मोर्चा निकलेगा। 
- 9 जुलाई को महाराष्ट्र सेल्स एंड मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन, महाराष्ट्र राज्य कोतवाल संयुक्त संघर्ष समिति, पुलिस बॉइज एसोसिएशन व अखिल भारतीय तेलंगी समाज संघर्ष समिति का मोर्चा निकलेगा। 
- 11 जुलाई को जिला परिषद महिला परिचर महासंघ, विदर्भ राज्य आघाड़ी अपना मोर्चा निकालेगा।
- 16 जुलाई को केरोसिन हॉकर्स रिटेलर्स फेडरेशन का मोर्चा विधानभवन पर मोर्चा  दस्तक देगा। 

बारिश नहीं होने पर उड़ेगा ड्रोन
शहर पुलिस विभाग के अधिकारियों ने मोर्चा प्वाइंट पर तैनात होने वाले पुलिस जवानों को मुस्तैद रहने का आदेश दिया है। मोर्चा में शामिल होने वाले लोगों पर इस बार CCTV कैमरे से ही नजर रखी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि जिस दिन बारिश नहीं होगी, उस दिन पुलिस ड्रोन कैमरे को उड़ाकर आंदोलनकारियों पर नजर रखी जाएगी। जिस दिन बारिश होगी, उस दिन पुलिस खुद और CCTV कैमरों से आंदोलनकारियों पर नजर रखेगी। 

इंतजाम के बावजूद पुलिस की परीक्षा
इस बार बारिश में मानसून अधिवेशन नागपुर में शुरू रहने से यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम पुलिस के लिए काफी सिरदर्द साबित होने वाला है। तगड़े बंदोबस्त के लिए पुलिस के जवानों को 3 जुलाई से उस जगह पर पुलिस वाहन छोड़ने में जुट जाएंगे, जहां पर उन्हें तैनात रहने का आदेश मिला है। 

वॉच टावर लगेंगे 
शीतकालीन अधिवेशन के समय में जिस तरह से वॉच टावर लगते हैं, उसी तरह से मानसून अधिवेशन में भी टेकड़ी रोड, कस्तूरचंद पार्क, एलआईसी चौक सहित अन्य आंदोलन स्थल पर वॉच टावर लगाए जाएंगे। फिलहाल विधान भवन व उसके आस-पास के क्षेत्रों में बांस-बल्लियों के बेरिकेड्स तैयार कर लिए गए हैं। विधानभवन पर विशेष प्रशिक्षित जवानों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 

Created On :   3 July 2018 6:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story