अर्बन बैंक की क्लर्क के पास से लगभग 75 लाख जब्त, नागपुर पुलिस ने लाखों की धांधली में था पकड़ा

About 75 lakh seized from Urban Bank clerk, Nagpur Police was caught in rigging of lakhs
अर्बन बैंक की क्लर्क के पास से लगभग 75 लाख जब्त, नागपुर पुलिस ने लाखों की धांधली में था पकड़ा
यवतमाल अर्बन बैंक की क्लर्क के पास से लगभग 75 लाख जब्त, नागपुर पुलिस ने लाखों की धांधली में था पकड़ा

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। अर्बन बैंक की नागपुर देवनगर शाखा में कार्यरत महिला क्लर्क के पास से लगभग 75 लाख जब्त करने का दावा किया गया है।महिला क्लर्क ने निवेशकों की मोटी राशि का ब्याज खातों में जमा न करते हुए अपने पति, माता-पिता, बच्चों के खाते में जमा करा 97 लाख की धांधली को अंजाम दिया। इसमें उसे गिफ्तार किया गया है। इस मामले में यवतमाल अर्बन बैंक ने महिला के बैंक के पास किए गए डीपॉजिट से 25 लाख और उसके घर का मूल्य 40 से 50 लाख, यानी कुल मिला कर 65 से 75 लाख रूपए की वसूली करने का दावा किया है। महिला को बजाजनगर पुलिस ने पकड़ा था। जब निवेशकों के पैसे नहीं मिल रहे थे, तो थाने में शिकायतें की गई थी। जिसके बाद बैंक ने पहले महिला क्लर्क स्नेहा प्रकाश दाणी उर्फ स्नेहा तुषार नाईक निवासी सत्यनारायण अपार्टमेंट नागपुर से राशि जमा करने के लिए कहा, लेकिन जब उसने प्रतिसाद नहीं दिया। तो बैंक ने उसके खिलाफ शिकायत की। 

स्नेहा 2015 में नियुक्त हुई थीं। उसने बैंक अधिकारी को विश्वास में लिया था। जिससे उसे कंम्प्यूटर का लॉगिन, पासवर्ड मिला था। उसने पंजाब नैशनल बैंक, आईसीआईसीआई, गोदावरी में पति तुषार और माता पिता सहित नाबालिग बच्चों के नाम से खाते खुलवाए थे। उसके बाद देवनगर शाखा में निवेश की गई राशि का ब्याज रिश्तेदारों के खाते में जमा किया था। इन 6 वर्षो में 97.63 लाख रूपए की धांधली को अंजाम दिया गया। निवेशकों की राशि उनके खाते में जमा नहीं होने की शिकायतें आईं और मामला उजागर हुआ। जिसके बाद गबन की पूरी जांच शुरु कर दी गई 


6 साल में बैंक कुंभकर्णी निंद में था 

2016 से 2022 मार्च तक यवतमाल अर्बन बैंक के सीईओ समेत सभी संबंधित अधिकारी, शाखा मैंनेजर, ऑडिटर, संचालक मंडल और पदाधिकारी को घोटाले की भनक तक नहीं लगी। 

भगवान मुंटीगोकुलवार सीईओ दि यवतमाल अर्बन सहकारी बैंक के मुताबिक महिला क्लर्क का बैंक के पास का डिपॉजीट 25 लाख और नागपुर का घर जब्त कर लिया गया है। 

Created On :   21 May 2022 12:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story