क्षेत्रीय रिसर्च को बढ़ावा दें शैक्षणिक संस्थाएं - गडकरी

Academic institutions to promote regional research: Nitin Gadkari
क्षेत्रीय रिसर्च को बढ़ावा दें शैक्षणिक संस्थाएं - गडकरी
क्षेत्रीय रिसर्च को बढ़ावा दें शैक्षणिक संस्थाएं - गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। देश में रिसर्च के क्षेत्र में काम कर रहे शिक्षा संस्थानों को अपने आस-पास के परिसर का संज्ञान लेकर फायदेमंद रिसर्च को बढ़ावा देना चाहिए। अपने क्षेत्र में तैयार होने वाले रॉ मटेरियल पर शोध अधिक फायदेमंद साबित होता है। इससे स्थानिकों को रोजगार भी मिलता है। केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने शहर के विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) में आयोजित पूर्व छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में पद्मविभूषण न्यूक्लियर साइंटिस्ट डॉ. अनिल काकोडकर और सर्च फाउंडेशन संस्थापक पद्मश्री डॉ. अभय बंग, वीएनआईटी बीओजी अध्यक्ष विश्राम जामदार, संचालक डॉ. प्रमोद पडोले और पूर्व छात्र संगठन अध्यक्ष शशिकांत चौधरी उपस्थित थे। इस मौके पर उपस्थित मान्यवरों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्रों को मेहनत व लगन से अपना लक्ष्य प्राप्त करने की सलाह दी।

9 श्रेणियों में पुरस्कार
वीएनआईटी में आयोजित कार्यक्रम में 9 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। पूर्व विद्यार्थी रमेश पांडे को जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी तरह गडकरी के हाथों डिजिटल क्लासरूम का उद्घाटन भी किया गया। संबोधन में डॉ. काकोडकर ने कहा कि पूर्व विद्यार्थियों की जिम्मेदारी है कि वे संस्था के विकास में अपना अहम योगदान दें। पूर्व विद्यार्थी फील्ड में काम करते हैं। ऐसे में उन्हें अपने प्रैक्टिकल ज्ञान का उपयोग अपनी संस्था के लिए करना चाहिए। कार्यक्रम की प्रस्तावना शशिकांत चौधरी ने रखी। डॉ. पडोले ने संस्था के नए उपक्रमों की जानकारी दी। आभार प्रदर्शन जामदार ने किया। 

अर्थपूर्ण हो जीवन : डॉ. बंग
कार्यक्रम में डॉ. अभय बंग ने कहा कि आज पूरी दुनिया में पूंजीवाद का बोलबाला है। ऐसे में इस प्रतिस्पर्धा के युग में जीवन के मूल्यों को भुला दिया गया है। जीवन का असली मर्म साधना है, तो अर्थ प्राप्ति की जगह अर्थपूर्ण जीवन जीना चाहिए। उन्होंने अपने क्षेत्र में किसान आत्महत्या, बालमृत्य दर और आदिवासियों की समस्याओं और उसके निराकरण पर जोर दिया। युवाओं से भी इसमें सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। 

Created On :   18 Feb 2019 8:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story