गोसीखुर्द सिंचाई प्रकल्प: 6 और मामले दर्ज, आरोपियों की संख्या बढ़ी

ACB has registered six more offences in the irrigation scam
गोसीखुर्द सिंचाई प्रकल्प: 6 और मामले दर्ज, आरोपियों की संख्या बढ़ी
गोसीखुर्द सिंचाई प्रकल्प: 6 और मामले दर्ज, आरोपियों की संख्या बढ़ी

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  विदर्भ के लिए संजीवनी मानी जा रही गोसीखुर्द सिंचाई परियोजना से भ्रष्टाचार की एक के बाद एक परतें खुलते जा रही है। विदर्भ सिंचाई विकास महामंडल अंतर्गत अाने वाले गोसीखुर्द सिंचाई प्रकल्प घोटाला प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (एसीबी) ने मंगलवार को 6 आैर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले 8 मामले दर्ज किए गए थे। सिंचाई विभाग के तत्कालीन अभियंताओं, विभागीय लेखाधिकारी, संबंधित कार्यों के ठेकेदारों और उसके सहयोगियों के खिलाफ शिकायतें हैं। अंबोरा उपसा सिंचाई योजना, घोडाझरी शाखा नहर, मोखाबर्डी उपसा सिंचाई योजना आैर गोसीखुर्द प्रकल्प शाखा नहर योजना में हुई धांधली को लेकर भी नागपुर के सदर थाने में मंगलवार को 6 अपराध दर्ज किए गए हैं। 

नियमों बताया ठेंगा
सूत्रों के अनुसार, भंडारा जिले में गोसीखुर्द राष्ट्रीय प्रकल्प है। इस प्रकल्प के कार्यों में भारी भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। प्रकल्प के दाहिनी नहर के मिट्टी के कार्य आैर निर्माणकार्य में निविदा प्रक्रिया (टेंडर प्रक्रिया) में गड़बड़ी के बारे में आरोप है कि नियमों के विरुद्ध जाकर टेंडर के मूल्य बढ़ाए गए हैं। साथ ही अवैध तरीके से निम्न स्तर के टेंडर को मंजूरी दी गई। ठेकेदारों ने जे. वी. फर्म नामक कंपनी के योग्य (पात्र) नहीं होने के बाद भी उसे टेंडर प्रक्रिया में सहभागी होने दिया गया। नागपुर एसीबी की जांच में यह तथ्य सामने आए हैं। प्रकरण में तत्कालीन लेखाधिकारी आरोपी गुरुदास भांडवलकर, अधीक्षक अभियंता संजय लक्ष्मण खोलापुरकर, मुख्य अभियंता सोपान रामराव सूर्यवंशी, कार्यकारी संचालक देवेंद्र परशुराम शिर्के, मे. खलतकर कंस्ट्रक्शन आैर मे . श्रीनिवासा कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से जयंत खलतकर को जिम्मेदार माना गया है। धारा 420, 468, 471, 34 के अनुसार सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।  नागपुर के एसीबी अधीक्षक पी. आर. पाटील के मार्गदर्शन में प्रभारी अपर अधीक्षक मिलिंद तोतरे, विजय माहुलकर, गोंदिया एसीबी के उपअधीक्षक रमाकांत कोकाटे, पुलिस निरीक्षक दिलीप वाढणकर, नागपुर एसीबी की पुलिस निरीक्षक शुभांगी देशमुख, मोनाली चौधरी, भावना धुमाले, कविता इसारकर आदि जांच कर रहे हैं।

29 लोगों पर है मामला दर्ज
विदर्भ सिंचाई विकास महामंडल अंतर्गत गोसीखुर्द सिंचाई प्रकल्प कार्यों  के टेंडर प्रक्रिया के दौरान हुई गड़बड़ी के संदर्भ में एसीबी ने अब तक  अधिकारियों और ठेकेदारों सहित 29 लोगों पर मामला दर्ज किया है। महाराष्ट्र शासन के गृह विभाग ने विदर्भ सिंचाई विकास महामंडल नागपुर अंतर्गत सिंचाई प्रकल्प में हुई धांधली को उजागर करने का आदेश दिया है। 

 

Created On :   21 Feb 2018 12:17 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story