मध्यप्रदेश के सिवनी-जबलपुर मार्ग पर के लखनादौन के पास हुई दुर्घटना - 2 की मौत

Accident happened near Lakhnadaun on Seoni-Jabalpur road in Madhya Pradesh - 2 killed
मध्यप्रदेश के सिवनी-जबलपुर मार्ग पर के लखनादौन के पास हुई दुर्घटना - 2 की मौत
वर्धा मध्यप्रदेश के सिवनी-जबलपुर मार्ग पर के लखनादौन के पास हुई दुर्घटना - 2 की मौत

डिजिटल डेस्क, वर्धा . मध्यप्रदेश के सिवनी-जबलपुर मार्ग पर के लखनादौन के पावर हाउस के सामने शनिवार की सुबह 6 बजे सड़क के  किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई।  दुर्घटना में वर्धा के दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गए हंै।  मृतकों में वर्धा शहर के रामनगर निवासी प्रशांत प्रकाशराव भगत व संत ज्ञानेश्वर नगर निवासी मयूर मोरेश्वर चंदनखेडे (25) का समावेश है। घायलों में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्व विद्यालय के असिस्टेंंट प्रोफेसर संदीप पाटील (सातारा), पीएचडी के छात्र पिंटू कुमार बद्रीनारायण यादव का समावेश है। घायलों को लखनादौन के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव लखनादौन सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद वर्धा की ओर रवाना हो गए हैं।

हिंदी विश्व विद्यालय के शिक्षा विद्यापीठ के गोपालकृष्ण ठाकुर के पिता का देहांत होने से उक्त सभी बिहार के दरभंगा में गए थे। वहां गोपालकृष्ण ठाकुर रुक गए अौर पिंटू कुमार सहित मयूर चंदनखेडे, प्रशांत भगत, प्रा. संदीप पाटील कार से लौट रहे थे। नेशनल हाईवे क्रमांक 44 के लखनादौन मार्ग से वे लौटते समय लखनादौन परिसर के पावर हाउस के सामने खड़े ट्रक क्रमांक एमएच-40-वाय-8093 को तेज रफ्तार कार क्रमांक एमएच-15-डीएम-6763 ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। दुर्घटना में वर्धा के मयूर चंदनखेडे व प्रशांत भगत दोनों की मौत हो गई, जबकि संदीप और पिंटू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही लखनादौन पुलिस मौके पर पहंुची। इस समय पुलिस दल ने कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। शव को निकालकर सिविल अस्पताल में भेज दिया। इस प्रकरण में लखनादौन पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया।


कार के परखच्चे उड़े

नेशनल हाई-वे क्रमांक 44 के लखनादौन के पावर हाउस के पास एक ट्रक खड़ा था। इस ट्रक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के पिछले भाग में घुस गयी। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार चलाते समय चालक को  झपकी आने से यह दुर्घटना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
 

Created On :   16 April 2022 4:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story