दुर्घटना: बेलगाम वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

- हर्रई के बसुरिया के समीप हुआ हादसा, गंगापूजन कार्यक्रम से लौट रहे थे पीडि़त दुर्घटना: बेलगाम वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। हर्रई के ग्राम बसुरिया के समीप शुक्रवार देर रात बेलगाम वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार दंपती समेत तीन लोगों को गंभीर चोट आई थी। जिन्हें इलाज के लिए हर्रई अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की हालत गंभीर है। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
एएसआई संदीप रघुवंशी ने बताया कि अमरवाड़ा के जिलहरी निवासी 35 वर्षीय जगदीश पिता रामचरण इनवाती और उसकी पत्नी 33 वर्षीय प्रभा पति जगदीश इनवाती और 60 वर्षीय सीताराम पिता मुनीम उईके गंगापूजन कार्यक्रम में हर्रई के ग्राम अहरवाड़ा गए थे। शुक्रवार रात वे वापस गांव लौट रहे थे। हर्रई के ग्राम बसुरिया के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। डायल-100 की मदद से घायलों को हर्रई अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जगदीश इनवाती, सीताराम उईके को मृत घोषित कर दिया। वहीं जगदीश की पत्नी प्रभा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

Created On :   12 Feb 2022 8:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story