अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच की मौत

Accidents in Vidarbha - Five killed in separate accidents
अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच की मौत
विदर्भ में हादसे अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच की मौत

डिजिटल डेस्क, वर्धा। दोनों जिलों में अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में पांच लोगांे की मौत हो गई। हादसे बुधवार को हुए। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

वर्धा जिले की पुलगांव शहर से 4 किलोमीटर के दूरी पर पुलगांव-आर्वी मार्ग पर मंगलवार 15 फरवरी की रात से रेत से भरा टिप्पर खड़ा था। बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार दोपहिया ने इस टिप्पर को जोरदार टक्कर मारी।  दुर्घटना में दोपहिया पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतकों के नाम सूरज किशोरराव ढोले (25)  व सचिन उमेशराव कनेरी (30) है। पुलगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।  

चंद्रपुर-नागपुर महामार्ग के सिंदेवाही तहसील अंतर्गत ग्राम मुरमाड़ी समीप हरणे राइस मिल के पास दोपहिया और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई,जिसमें दो बच्चों का समावेश है। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मृतकों में राकेश मेश्राम (16), विवेकनान्ने (11) और रोशन मेश्राम (25) है।

बता दें कि रोशन मेश्राम की सोमवार 14 फरवरी को ही शादी हुई थी। वह अपने सालों के साथ शंकरपट देखने गया था। वापस आते समय यह दुर्घटना हुई। मामले की जांच सिंदेवाही पुलिस कर रही है।
 

Created On :   16 Feb 2022 4:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story