प्रापर्टी विवाद में छोटे भाई को पहली मंजिल से धकेलकर आरोपी फरार, घायल भाई अस्पताल में भर्ती

Accused absconded by pushing the younger brother from the first floor in a property dispute
प्रापर्टी विवाद में छोटे भाई को पहली मंजिल से धकेलकर आरोपी फरार, घायल भाई अस्पताल में भर्ती
प्रापर्टी विवाद में छोटे भाई को पहली मंजिल से धकेलकर आरोपी फरार, घायल भाई अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई को इमारत की पहली मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। घायल का नाम अनिल माणिकराव भांगे (48)  साईं नगर, बोदड ले-आउट निवासी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी संदीप माणिकराव भांगे (52) है। घटना  मानकापुर परिसर में हुई।

मां के साथ भी की मारपीट

पुलिस सूत्रों के अनुसार वैशाली आनंद भांगे (39) अपनी सास यमुनाबाई भांगे (75) के साथ बापू नगर, मानकापुर में रहती है। जेठ अनिल भांगे और आरोपी संदीप भांगे सगे भाई हैं। दोनों के बीच मकान व उसकी मालकियत को लेकर करीब चार महीने से विवाद चल रहा है। आरोप है कि, आरोपी संदीप   घटना वाले दिन रात करीब 9.30 बजे वैशाली के घर पहुंचा और अपनी मां यमुनाबाई से संपत्ति को लेकर विवाद किया और मां के साथ मारपीट की। वैशाली ने संदीप को रोकने की कोशिश की। मां-बेटे के बीत विवाद बढ़ रहा था इस बीच  वैशाली ने अनिल को फोन कर बुला लिया।

बताया जाता है कि  अनिल के आने के बाद संदीप ने उससे विवाद शुरू कर दिया और हाथापाई करने का प्रयास किया। संदीप से डर कर अनिल मकान की पहली मंजिल पर गया और वहां से पुलिस को फोन करने लगा। यह देखते ही  संदीप ने अनिल को धक्का दे दिया। अनिल मकान की पहली मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल अनिल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना के बाद आरोपी संदीप भांगे घटनास्थल से फरार हो गया। मानकापुर पुलिस ने फरार आरोपी संदीप भांगे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। संपत्ति को लेकर कुछ माह से भाइयों के बीच चल रहा विवाद गंभीर मोड़ ले लिया । पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।  

Created On :   16 Oct 2019 5:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story