12 साल से फरार आरोपी को धरदबोचा, फरलो पर छूटने के बाद वापस नहीं गया जेल 

Accused absconding from 12 years, arrested by police
12 साल से फरार आरोपी को धरदबोचा, फरलो पर छूटने के बाद वापस नहीं गया जेल 
12 साल से फरार आरोपी को धरदबोचा, फरलो पर छूटने के बाद वापस नहीं गया जेल 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सात दिनों की फरलो अवकाश के बाद कारागृह में वापस जाने के बजाय आरोपी बालू बाबूलाल अजीत कबीर नगर जरीपटका निवासी फरार हो गया। इस आरोपी को पुलिस ने करीब 12 वर्ष बाद धरदबोचा। आरोपी 15 मई 2007 से मादक पदार्थ मामले में नागपुर की सेंट्रल जेल में बंद है। उसे 15 जून 2007 को 07 दिनों के फरलो पर छोड़ा गया था। उसे 23 जून 2007 तक वापस जेल में आना था। वह जेल में वापस जाने के बजाय फरार हो गया। उसके खिलाफ गणेशपेठ थाने में धारा 224 के तहत मामला दर्ज किया गया। वह संबंधित अदालत में अनुपस्थित रहता था, इसलिए आरोपी के खिलाफ िगरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जरीपटका पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की। आरोपी के पकड़े जाने पर उसे संबंधित अदालत के समक्ष पेश किया गया। पुलिस उपायुक्त हर्ष पोद्दार के मार्गदर्शन में जरीपटका थाने के वरिष्ठ अधिकारी पराग बी पोटे,  द्वितीय पुलिस निरीक्षक डी.डी. लांडगे, उपनिरीक्षक वी. बी. पवार, हवलदार दीपक बंदाने, कनोजिया, गजेद्रसिंह ठाकुर व बंडू कलंबे व अन्य ने कार्रवाई में सहयोग किया। 

व्यापारी की नकदी गायब

जरीपटका निवासी विजय वासवानी की टाइल्स की दुकान है। शुक्रवार को उन्हें िकसी को व्यापार के संबंध में रुपए देने थे। जिसके चलते 65 हजार रुपए उनके जेब में थे। इस बीच बस्ती में ही हनुमान जयंती के कार्यक्रम में वे महाप्रसाद लेने गए थे। विजय कतार में लगे हुए थे, भीड़-भाड़ का लाभ उठाकर िकसी ने उनकी जेब से नकदी निकाल ली। घटित प्रकरण से कुछ समय के लिए हड़कंप मचा रहा। मामले की संबंधित जरीपटका थाने में शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई पता नहीं चला है, जांच जारी है। 

सिर फोड़कर लिया विवाद का बदला

शांतिनगर थानांतर्गत शुक्रवार को दिनहाड़े युवक का सिर फोड़कर हमले का बदला लिया। घटित प्रकरण से क्षेत्र में गैंगवार भड़कने की आशंका है। इस बीच पांच हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है।  हमलावरों में आरोपी शहबाज शेख, शेख सोनू, तौसिफ शेख, शेख कलिम और एक अन्य है। शुक्रवार की उपहृरांत करीब साढ़े चार बजे हमलावरों ने अयान शेख सतरंजीपुरा निवासी पर हमला िकया है। उसका सिर फोड़ दिया गया है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी इसी तरह का वाकया लकड़गंज थाने की हद में हुआ था। उस समय तौसिफ नामक व्यक्ति का सिर फोड़ा गया था। घटित प्रकरण आटो रिक्शा के विवाद में हुआ था। इसी बदला लेने के लिए अयान पर हमला बोला गया है। इससे क्षेत्र में गैंगवार होने की संभावना है। 

चोरों ने चुराए बिजली के तार

कामठी के पिपरी स्थित गाडेघाट रोड पर वरफडे के खेत के बिजली के खंभे तोड़कर पांच खंभे के बिजली प्रवाहित एल्यूमीनियम के तार 1.5 कि.मी. जिसकी कीमत 91 हजार रुपए बताई जा रही है। जिसे अज्ञात चोर उड़ा ले जाने का मामला उजागर हुआ।  प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हान पुलिस स्टेशन से 2 कि.मी दूर स्थित पिपरी गाडेघाट रोड पर भाऊराव वरफडे के खेत में किसानांे को बिजली आपूर्ति के लिए खंभे लगाए गए है। रात में बिजली के सीमेंट के खंभे तोड़कर करीब 5 खंभे से  एल्यूमीनियम के डेढ किमी लंबी बिजली प्रवाहित तार चुरा लिए गए। घटना के चलते यहां की बिजली आपूर्ति खंडित हो गई जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। बता दें कि इससे पहले भी कई बार इस क्षेत्र से बिजली तारों की चोरी हो चुकी है। बावजूद इसके चोर अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। किसान भाऊराव वरफडे, अखाडु ठाकरे, रामा भोयर, ईश्वर ठाकरे, पवन ईखार, फाये, गुलाब ठाकरे ने पुलिस विभाग से इस चोरों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में कन्हान पुलिस स्टेशन में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच कन्हान पुलिस कर रही है।


 

Created On :   21 April 2019 6:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story