BJP कार्यकर्ता के परिवार का हत्यारा लुधियाना में पकड़ाया

Accused arrested from Ludhiana, killing 5 people including BJP worker
BJP कार्यकर्ता के परिवार का हत्यारा लुधियाना में पकड़ाया
BJP कार्यकर्ता के परिवार का हत्यारा लुधियाना में पकड़ाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दिघोरी चौक के आराधना नगर में BJP कार्यकर्ता कमलाकर पवनकर परिवार और अपने सगे बेटे कृष्णा पालटकर सहित 5 लोगों की हत्या कर फरार हुए आरोपी विवेक पालटकर को अपराध शाखा पुलिस की टीम ने लुधियाना के फोकलगंज थानांतर्गत ग्यासपुरा के शांतिनगर झोपड़पट्टी इलाके से गुरुवार की शाम धर-दबोचा। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे पकड़ा जा सका। लुधियाना के क्राइम ब्रांच पुलिस को गुप्त सूचना मिल चुकी थी।

आरोपी नागपुर में घटना को अंजाम देने के बाद लुधियाना चला गया था और वहां किराए पर कमरा लेकर रहने लगा था। उसने वहां की एक कंपनी में काम भी करना शुरू कर दिया था। वह काम से लौट रहा था, तभी नागपुर पुलिस दल ने धर-दबोचा। आरोपी विवेक के बारे में लुधियाना के क्राइम ब्रांच पुलिस को गुप्त सूचना मिल चुकी थी और उसी ने नागपुर के क्राइम ब्रांच पुलिस को गुप्त जानकारी दी। उसके बाद नागपुर के तीन पुलिस दस्ते को लुधियाना रवाना किया गया।

इस आरोपी परपुलिस ने इनाम भी घोषित कर दिया था। नागपुर शहर के अपराध शाखा पुलिस विभाग के यूनिट नंबर 4 के अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम लुधियाना गई थी। लुधियाना के क्राइम ब्रांच के उपायुक्त गगनजीतसिंह के नेतृत्व में आरोपी विवेक को स्थानीय पुलिस अौर नागपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए धर-दबोचा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नागपुर पुलिस आरोपी विवेक को हिरासत में लेकर नागपुर के लिए रवाना हो जाएगी।

पत्नी की हत्या करने पर 18 दिन बाद पकड़ा गया था विवेक
सूत्रों से पता चला है कि आरोपी विवेक ने जब अपनी पत्नी की हत्या की थी, तब भी वह घटना के 18वें दिन गिरफ्तार किया जा सका था। उसने पत्नी सरिता को पहले जलाया और बाद में कुएं में ले जाकर फेंक दिया था। बाद में उसके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराकर वैष्णोदेवी में दर्शन करने चला गया था। जो बहन विवेक का फिर घर फिर से बसाने के सपने देख रही थी, उसी बहन के परिवार को  विवेक ने मार डाला। विवेक को उसके बहनोई ने ही 5 लाख रुपए खर्च कर तब जेल से छुड़वाया था। जेल से छूटकर आने के बाद कमलाकर के घर के पास ही वह किराए से कमरा लेकर रहने लगा था। खुद को प्रोफेसर बताकर कमरा लिया था।

बच्चियों ने जाकर रिश्तेदार को बताया
कमलाकर की छोटी बेटी मिताली (9) और विवेक पालटकर की बेटी वैष्णवी (7) अलग कमरे में सोई हुई थीं। 11 जून की सुबह मिताली और वैष्णवी के कारण ही घटना उजागर हुई। इन दोनों बच्चियों ने कुछ दूरी पर रहने वाले कमलाकर के रिश्तेदार को जाकर बताया कि घर में खून बिखरा पड़ा है। बच्चियों की हालत देखकर रिश्तेदार भी घबरा उठे। घटनास्थल पर पहुंचे तो सभी का कलेजा कांप गया। कमरे में पांच लाशें लथपथ पड़ीं थीं। नंदनवन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को पता चल चुका था कि कमलाकर का साला विवेक पालटकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। घटना के करीब 10 वें दिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बहन के पूरे परिवार का कर दिया कत्ल, बेटे को भी मारा
नागपुर के दिघोरी चौक के पास आराधना नगर में 10 जून की देर रात बहनोई कमलाकर पवनकर(50), उनकी पत्नी अर्थात अपनी बहन अर्चना कमलाकर पवनकर (45), भांजी वेदांति कमलाकर पवनकर (12), कमलाकर की मां मीराबाई पवनकर (73) और अपने बेटे कृष्णा पालटकर की हत्या कर आरोपी विवेक पालटकर नागपुर से फरार हो गया था।

Created On :   22 Jun 2018 5:29 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story