- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- बर्थ-डे पार्टी में फायर, पिस्टल और...
बर्थ-डे पार्टी में फायर, पिस्टल और पांच कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के अम्बाड़ा स्थित मटन मार्केट में बीती 1 जनवरी को जन्मदिन की पार्टी में एक युवक द्वारा हवाई फायरिंग की गई थी। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें से एक युवक फरार था। पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे देशी पिस्टल और पांच जिन्दा कारतूस जब्त की गई।
पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी को अंसार खान की जन्मदिन की पार्टी में उसके दोस्त झंडू उर्फ विशाल पिता सदन कहार ने हवाई फायङ्क्षरग की थी। जांच के बाद अंसार खान, विशाल कहार और पार्टी में शामिल पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह के खिलाफ धारा 336, 34 और 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने अंसार खान और पुष्पेन्द्र ङ्क्षसह को गिरफ्तार कर लिया था। झंडू उर्फ विशाल कहार फरार था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विशाल कहार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि देशी पिस्टल आदर्श नगर निवासी विशाल सूर्यवंशी को बेची है। टीम ने विशाल सूर्यवंशी से देशी पिस्टल व पांच जिन्दा कारतूस जब्त की है।
Created On :   23 Jan 2021 11:02 PM IST