कत्लखाने पर छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस पर चला दी कार, पुलिस कर्मी घायल

Accused attacked on Police during the raid on Slaughter house
कत्लखाने पर छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस पर चला दी कार, पुलिस कर्मी घायल
कत्लखाने पर छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस पर चला दी कार, पुलिस कर्मी घायल

डिजिटल डेस्क, पुणे। खुले मैदान में चलाए जाने वाले कत्लखाने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस दस्ते पर कार चला दी, जिसमें दो कर्मी घायल हो गए।  घटना सोमवार को पुणे के दिघी परिसर स्थित प्रगति होटल के पीछे हुई।

मिली जानकारी के अनुसार घटना में पुलिस कर्मी सुरेश शिंदे और एक कर्मी घायल हुए हैं। सोमवार के तड़के एक शख्स ने दिघी पुलिस थाने में फोन कर जानकारी दी थी कि प्रगति होटल के पीछे खुले मैदान में बूचड़खाना चलाया जा रहा है। जिसमें गायों का कत्ल कर  उनके मांस की तस्करी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार के तड़के पुलिस दस्ते ने घटनास्थल पर छापा मारा। उस समय वहां एक अलीशान कार और कुछ लोग थे। पुलिस को देख वे लोग कार में बैठे और भागने लगे। दो पुलिस कर्मी उन्हें पकड़ने गए तब कार चालक आरोपी ने पुलिस पर ही कार चला दी, जिसमें दो कर्मी घायल हो गए।

दिघी निवासी लोगों ने आरोपियों की कार पकड़ी, लेकिन वे कार छोड़कर भाग गए। दोनों घायल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में कत्ल की हुई गायों का मांस रखा गया था। साथ ही गायों को बेहोश करने के लिए लगाए जाने वाले इंजक्शन तथा औषधि भी पाए गए हैं। करीबन आठ से दस गायों का कत्ल किया गया था। बीते कुछ दिनों से इस जगह पर कत्लखाना चलाया जा रहा था ऐसी जानकारी पुलिस को मिली है। घटना को लेकर दिघी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है।

Created On :   13 Aug 2018 2:35 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story