डॉक्टर बनकर आया था आरोपी, अस्पताल में महिला से की ये गंदी हरकत

accused came hospital as a doctor and sexually harass a woman
डॉक्टर बनकर आया था आरोपी, अस्पताल में महिला से की ये गंदी हरकत
डॉक्टर बनकर आया था आरोपी, अस्पताल में महिला से की ये गंदी हरकत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे के एक अस्पताल में महिला से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी ने मास्क (नकाब) और डॉक्टरों का कोट पहन रखा था। जिसके चलते पीड़िता उसे पहचान नहीं पाई। हालांकि पुलिस सीसीटीवी के सहारे आरोपी की पहचान की कोशिश में जुटी हुई है। शिकायत करने वाली महिला कुछ दिनों पहले ठाणे महानगर पालिका के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी अस्पताल में प्रसूति के लिए भर्ती हुई थी। महिला ने सात महीने में ही बच्चे को जन्म दिया।

महिला के चिल्लाने पर भगा आरोप
जानकारी के अनुसार महिला के बच्चे को एनआईसीयू में रखा गया है। रविवार सुबह पांच बजे महिला को फोन कर बच्चे को दूध पिलाने के लिए बुलाया गया। महिला बच्चे को दूध पिलाकर बाहर आई वार्ड क्रमांक 14 के बाहर खड़े एक शख्स ने महिला से पूछा कि क्या उसने बच्चे को दूछ पिला दिया। महिला ने हां में जवाब दिया। इसके बाद मास्क और सफेद कोट पहने उस शख्स ने महिला से अश्लील हरकत शुरू कर दी। घबराई महिला चिल्लाने लगी, जिसके बाद आरोपी भाग निकला। महिला ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।

कलवा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत
महिला के बताने पर परिजन ने मामले की शिकायत कलवा पुलिस स्टेशन में की गई। फिलहाल यह साफ नहीं है कि महिला से अश्लील हरकत करने वाला शख्स कोई डॉक्टर है या नहीं। सीनियर इंस्पेक्टर एसआर बागडे ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के वक्त अस्पताल में कौन-कौन था। अस्पताल के वैद्यकीय अधीक्षक राजीव कोर्डे ने कहा कि अस्पताल प्रशासन जांच में पुलिस को पूरा सहयोग दे रहा है।

Created On :   10 Dec 2017 3:50 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story