- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- कंपनी के 4.18 लाख रुपए का गबन कर...
कंपनी के 4.18 लाख रुपए का गबन कर आरोपी कर्मचारी फरार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पारडी क्षेत्र की एक कंपनी के कर्मचारी पर नकदी, लैपटॉप व मोबाइल फोन सहित 4 लाख 18 हजार 500 रुपए के गबन का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी देवप्रसाद शुक्ला है। आरोप है कि, आरोपी ने कंपनी के माल का गबन किया। पारडी पुलिस ने आरोपी पर धारा 408 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पारडी में ईएफसी लैजिक इंडिया प्रा.लि. कंपनी वी.ओचर आॅफिस गुप्ता काॅप्लेक्शन आॅफिस नं. 6, तिरुपति बार के पास भंडारा रोड, कापसी खुर्द, नागपुर में है।
यहां आरोपी देवप्रसाद शुक्ला, रीवा, मध्यप्रदेश निवासी कार्य करता था। कंपनी के अभय सलोटकर ने आरोपी देवप्रसाद शुक्ला के खिलाफ पारडी थाने में मामला दर्ज कराया है। अभय ने पुलिस को बताया कि, आरोपी ने 27 मार्च-2019 से 2 जनवरी 2020 के बीच बिना बताए कंपनी का काम छोड़ दिया। कंपनी ने उसे लैपटाॅप व मोबाइल फाेन दिया था। इसके अलावा एक लोहे की अलमारी दी गई थी। उसे कंपनी ने 3,86,500 रुपए दिए थे। यह रकम भी उसने खुद खर्च कर दी। आरोपी ने कंपनी के करीब 4,18,500 रुपए के माल का गबन कर फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्यूशन शिक्षिका ने चुराए 1.34 लाख रुपए के गहने
घर जाकर ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका ने मौका मिलते ही रसाेईघर में रखी अलमारी से सोने के गहने सहित करीब 1 लाख 34 हजार 500 रुपए का माल चुरा लिया। यह बात पता चलने पर आरोपी शिक्षिका काजल तायडे के खिलाफ अजनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्लाॅट नं.-58 विनकर काॅलोनी, मानेवाड़ा चौक, नागपुर निवासी अर्चना देवेन्द्र पठाडे (33) ने शिक्षिका काजल तायडे (33), मानेवाड़ा, नागपुर निवासी के खिलाफ गहने चोरी करने का मामला दर्ज कराया है। शिक्षिका काजल, पठाडे के घर उनकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी।
आरोप है कि, गत 14 दिसंबर-2019 को ट्यूशन लेने गई थी। उस समय अर्चना बाथरूम में थीं। इस बीच मौका पाकर काजल ने उनकी बेटी को दुकान से चॉकलेट लाने के लिए भेज दिया और उसने रसोईघर में घुसकर वहां रखी आलमारी का लॉकर खोला और सोने के गहने चुरा लिए। अर्चना को लगा कf, वह उनके गहने वापस कर देगी, लेकिन तीन माह बीत जाने पर जब उसने गहने वापस नहीं किए, तब उन्होंने काजल तायडे के खिलाफ अजनी थाने में शिकायत की। थाने के सहायक पुलिस उप-निरीक्षक आर.जे. पाटील ने आरोपी काजल तायडे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Created On :   7 Feb 2020 2:13 PM IST