हजयात्रा के नाम पर धोधाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी मालेगांव से गिरफ्तार

Accused fraud in the name of Hajj yatra was arrested from Malegaon
हजयात्रा के नाम पर धोधाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी मालेगांव से गिरफ्तार
हजयात्रा के नाम पर धोधाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी मालेगांव से गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हज यात्रा के नाम पर यात्रियों से लाखों रुपयों के धोखाधड़ी प्रकरण में मुख्य सूत्रधार मालेगांव के तायबा हज एंड उमरा टूर्स एंड ट्रैवल्स के संचालक को सोमवार की रात को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूर्व कामठी के दो युवकों को गिरफ्तार किया था। दोनों युवक 27 फरवरी तक पुलिस रिमांड में  हैं। वहीं मालेगांव से गिरफ्तार संचालक काे 29 फरवरी तक रिमांड में लिया गया है। 

20 तक रिमांड में
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में मालेगांव से अब्दुल अजीज शकील अहमद (38) को गिरफ्तार कर कामठी लाया गया। न्यायालय में पेश करने पर उसे 29 फरवरी तक रिमांड में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि, मालेगांव निवासी अब्दुल अजीज इस मामले का मुख्य सूत्रधार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह है मामला
बता दें कि, इस मामले में कामठी के पीड़ित हज यात्री नसीम अख्तर वल्द मो. हनीफ (65) कामठी निवासी की शिकायत पर 19 अप्रैल 2019 को अलहिजाज हज उमराह टूर्स कार्यालय के एजेंट मुजीबुर्रहमान वल्द अब्दुल खालिक तथा नूर मो. अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। इस मामले में कामठी के जूना पुलिस थाने के पुलिस कर्मचारियों ने 20 फरवरी को एजेंट नूर को गिरफ्तार किया था और 23 फरवरी को मुजीबुर्रहमान काे भी गिरफ्तार किया था। नूर को 25 फरवरी तक का पीसीआर लिया गया था। मुजीबुर्रहमान 27 तक पीसीआर में है। नूर काे मंगलवार को न्यायालय में पेश करने पर उसे अब 27 फरवरी तक रिमांड में भेज दिया गया है।

Created On :   26 Feb 2020 7:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story