- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- वाट्सएप ग्रुप बना जी का जंजाल...
वाट्सएप ग्रुप बना जी का जंजाल ,फ्रेंड्स ने किया अपहरण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। स्मार्ट फोन की खूबियां जहां कई काम आसान कर रहीं हैं वहीं कई युवा इससे गुमराह होते भी दिख रहे हैं। एक वाटसएप ग्रुप से जुड़े एक विद्यार्थी के लिए यह तो जी का जंजाल ही बन गया। ग्रुप से जुड़े मित्रों ने अपहरण कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। प्रताप नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
छह माह पूर्व हुई थी फ्रेंडशिप : आदित्य इशेंद्र मिश्रा (16) गाडगे नगर निवासी कक्षा 11वीं में अध्ययनरत है। करीब पांच-छह महीने पहले उसकी मित्रता वाट्सएप ग्रुप के जरिए राहुल धनराज हाथीबेंड (21) नामक युवक से हुई थी। राहुल कुख्यात बदमाश है और कई गंभीर प्रकरण उसके खिलाफ थानों में दर्ज हैं। इसका पता चलते ही आदित्य ने राहुल के साथ रहना और बात करना बंद कर दिया था। इतना ही नहीं तो आदित्य ने अपने िमत्र हर्षल को भी राहुल से दूर रहने की नसीहत दी थी। इस बात को लेकर पूर्व में उनका विवाद भी हुआ था।
दिनदहाड़े गार्डन से उठा ले गए: जब आदित्य सुर्वेनगर स्थित गार्डन में मित्र के साथ बैठा हुआ था, तभी वहां पर राहुल अपने मित्र सतीश जगदीश मेश्राम (21), अश्विन अशोक देशमुख (19) तीनों कामगार नगर निवासी के साथ आ धमके। पूर्व में हुए विवाद को लेकर राहुल और उसके साथियों ने गार्डन में ही आदित्य की िपटाई कर दी और दोपहिया वाहन से उसका अपहरण कर लिया। इस बीच आदित्य के िमत्र ने इसकी सूचना आदित्य के परिजन और थाने में दी। दिनदहाड़े हुए विद्यार्थी के अपहरण से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया था। बरामद वाहन नंबर के अाधार पर पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी थी। इस बीच पुलिस का वाहन आता देखकर आदित्य को छोड़ दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
वर्चस्व बढ़ाने में लगा था राहुल : राहुल हाथीबेंड पुलिस रिकार्ड में हिस्ट्रीशीटर है। वह अपने आस-पास युवाओं की भीड़ लगा कर रखता था। इससे राहुल क्षेत्र में अपना वर्चस्व बढ़ाने की फिराक में था। राहुल साथ में रहने वाले युवकों को नशे के अलावा और भी गलत आदतों के लिए दबाव बनाता था, जिससे आदित्य ने राहुल का साथ छोड़ दिया था, लेकिन वह अपने िमत्र को भी उसका साथ छोड़ने के लिए कहता था िक, इस बीच यह वाक्या हो गया। प्रकरण दर्ज िकया गया है। जांच जारी है।
Created On :   29 Nov 2017 3:59 PM IST