जमानत पर छूटे आरोपी ने दुराचार पीडि़ता को धमकाया - पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Accused on bail threatens misdemeanor victim - Case registered against accused on victims complaint
जमानत पर छूटे आरोपी ने दुराचार पीडि़ता को धमकाया - पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
जमानत पर छूटे आरोपी ने दुराचार पीडि़ता को धमकाया - पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा/परासिया । चांदामेटा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दुराचार के एक मामले में जमानत पर छूटे आरोपी ने पीडि़ता के घर में घुसकर बयान बदलने का दबाव बनाते हुए उसे धमकाया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि आशीष पिता अशोक अग्रवाल के खिलाफ 6 जनवरी को एक युवती ने दुराचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। हाल ही में आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया है। बीती 12 मार्च को आरोपी आशीष ने पीडि़ता के घर मेें घुसकर उसे धमकाते हुए बयान बदलने का दबाव बनाया था। थाना प्रभारी बीएस कौरव ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी आशीष के खिलाफ धारा 195-ए, 448, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मंडला में दर्ज हुआ था मामला 
पीडि़ता ने मंडला थाना में आरोपी आशीष अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मंडला पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज कर डायरी चांदामेटा थाना भेजी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया था।
 

Created On :   14 March 2021 7:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story