- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 32 साल तक फरारी काट रहा था शातिर...
32 साल तक फरारी काट रहा था शातिर आरोपी, पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक अपराधी 32 साल तक पुलिस की आंख में धूल झोंकता रहा। इस बीच वो कहां था, किसी को कानो कान खबर नहीं थी। लेकिन जब उसके बारे में पुलिस को सूचना मिली, तो जाल बिछाकर टीम ने उसे उसके ठिकाने से धर दबोच लिया। सकरदरा पुलिस ने शातिर अपराधी विजय उर्फ शंकर नारायण ढोले को रामबाग जयंती मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहांं पेशी के बाद आरोपी विजय को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। पुलिस को कई सालों बाद जाकर आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस लंबे समय से उसे तलाश रही थी।
1986 में दर्ज किए गए मामले, काट रहा था फरारी
1986 में विजय उर्फ शंकर के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे। जिसके बाद वो फरार चल रहा था। इस बीच शातिर विजय कहां था, किसी को उसके बारे में कुछ पता नहीं था। 47 वर्ष के विजय पर कई संगीन आरोप हैं। जिसमें सेंघमारी सहित चोरी की कई वारदातों में वो शामिल बताया जा रहा था। पिछले कुछ सालों से पुलिस को उसकी तलाश थी। इसी दौरान कानून की नजरों में धूल झोंककर वो फरारी काटता रहा। पुलिस को उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सके, इसे लेेकर इतने सालों तक उसने अपनी मौजूदगी का अहसास तक होने नहीं दिया।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना, ठिकाने से धराया आरोपी
32 साल बाद सकरदरा पुलिस को पता चला है कि जिस आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। वो रामबाग जयंती मैदान इलाके के पास ही फरारी काट रहा है। गुप्त सूचना मिलते सार ही पुलिस ने टीम बनाई और आरोपी विजय पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया। इससे पहले की विजय को पुलिस के आने की आहट महसूस होती। पुलिस ने मुस्तैदी से उसे धर दबोच लिया। समंस वारंट की टीम को उसके ठिकाने की पुख्ता जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस निरीक्षक संदीपान पवार के नेतृत्व टीम ने आरोपी विजय पर शिकंजा कस लिया।
Created On :   10 Jan 2018 6:38 PM IST